Company Logo

ilma

WEFRU7940132214202
Scan to visit website

Scan QR code to visit our website

Blog by ilma | Digital Diary

" To Present local Business identity in front of global market"

Meri Kalam Se
Digital Diary Submit Post ilma

क्या चेहरा बेजान और डल पड़ गया है? जानें चेहरे पर तुरंत फ्रेशनेस और प्राकृतिक निखार लाने के 4 आसान आयुर्वेदिक नुस्खे!

क्या चेहरा बेजान और डल पड़ गया है? जानें चेहरे पर तुरंत फ्रेशनेस और प्राकृतिक निखार लाने के 4 आसान आयुर्वेदिक नुस्खे! आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल, प्रदूषण, तेज धूप और तनाव का सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर दिखता है। दिनभर काम करने के बाद या सुबह उठते ही कई बार चेहरा एकदम थका हुआ, बेजान और रूखा लगने लगता है। जब चेहरे की प्राकृतिक नमी खो जाती है, तो त्वचा की चमक गायब हो जाती है। चेहरे पर तुरंत फ्रेश... Read More
क्या चेहरा बेजान और डल पड़ गया है? जानें चेहरे पर तुरंत फ्रेशनेस और प्राकृतिक निखार लाने के 4 आसान आयुर्वेदिक नुस्खे! आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल, प्रदूषण, तेज धूप और तनाव का सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर दिखता है। दिनभर काम करने के बाद या सुबह उठते ही कई बार चेहरा एकदम थका हुआ, बेजान और रूखा लगने लगता है। जब चेहरे की प्राकृतिक नमी खो जाती है, तो त्वचा की चमक गायब हो जाती है। चेहरे पर तुरंत फ्रेशनेस और ग्लो लाने के लिए अक्सर लोग बाज़ार के महंगे फ़ेस वॉश, क्रीम या ब्लीच का सहारा लेते हैं। ये केमिकल वाले प्रोडक्ट्स कुछ देर के लिए तो चेहरा साफ दिखा देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे त्वचा को अंदर से और बेजान बना देते हैं। अगर आप भी अपने चेहरे का खोया हुआ निखार और ताजगी वापस पाना चाहती हैं, तो आपको महंगे ट्रीटमेंट की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको 4 ऐसे बेहद आसान, सुरक्षित और आयुर्वेदिक नुस्खे बताएंगे, जो आपके चेहरे को मिनटों में फ्रेश और चमकदार बना देंगे। 1. कच्चे दूध और हल्दी का जादुई क्लींजर आयुर्वेद में कच्चे दूध को सबसे बेहतरीन प्राकृतिक क्लींजर माना गया है। यह त्वचा की गहराई में जम चुकी धूल-मिट्टी को बाहर निकालता है और थकी हुई स्किन को तुरंत फ्रेश बनाता है।  इस्तेमाल की विधि: 2 चम्मच कच्चे दूध में एक चुटकी कस्तूरी हल्दी मिलाएं।  लगाने का तरीका: रुई की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट बाद ताजे पानी से धो लें।  फायदे: यह चेहरे का कालापन दूर करता है, त्वचा को नमी देता है और चेहरे पर तुरंत एक प्राकृतिक फ्रेशनेस लेकर आता है। 2. एलोवेरा और गुलाब जल का कूलिंग पैक दिनभर की थकान, मोबाइल/लैपटॉप की स्क्रीन की गर्मी और धूप से जब चेहरा लाल या डल पड़ने लगे, तो एलोवेरा और गुलाब जल का यह मेल त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए रामबाण है।  इस्तेमाल की विधि: 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शुद्ध गुलाब जल मिलाएं।  लगाने का तरीका: इस मिक्सचर को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।  फायदे: यह त्वचा की जलन को शांत करता है, खुले छिद्रों (Open Pores) को टाइट करता है और चेहरे को एकदम फ्रेश और फ्लॉलेस लुक देता है। 3. बेसन, दही और शहद का निखार पैक यह दादी-नानी के ज़माने का सबसे भरोसेमंद आयुर्वेदिक उबटन है, जो मृत त्वचा (Dead Skin Cells) को हटाकर नई और चमकदार त्वचा को बाहर लाता है।  इस्तेमाल की विधि: 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच ताज़ा दही और आधा चम्मच शहद मिलाएं।  लगाने का तरीका: इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। जब यह हल्का सूख जाए, तो हल्के हाथों से गोल-गोल (Circular Motion) घुमाते हुए पानी से धो लें।  फायदे: बेसन एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है, दही टैनिंग दूर करती है और शहद चेहरे में नमी बनाए रखता है। 4. बर्फ की सिकाई और सही हाइड्रेशन (जल संतुलन) बाहरी देखभाल के साथ-साथ चेहरे पर अंदर से फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए त्वचा का हाइड्रेटेड रहना बेहद ज़रूरी है।  एलोवेरा या खीरे की आइस क्यूब्स: खीरे के रस या गुलाब जल को आइस ट्रे में जमा लें। रोज़ सुबह या शाम को इस बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में लपेटकर चेहरे पर 2 मिनट रगड़ें। इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरा तुरंत खिल उठता है।  भरपूर पानी पिएं: दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। जब शरीर अंदर से डिटॉक्स रहेगा, तो चेहरे पर बिना मेकअप के भी फ्रेशनेस और ग्लो दिखेगा। चेहरे की फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए 3 कड़े नियम 1. रात को बिना चेहरा धोए न सोएं: रात को सोने से पहले चेहरे की गंदगी और मेकअप को सादे पानी या माइल्ड फेस वॉश से साफ करके ही सोएं। 2. तेज गर्म पानी का प्रयोग न करें: चेहरे को कभी भी बहुत गर्म पानी से न धोएं, इससे त्वचा का कुदरती तेल खत्म हो जाता है। 3. पर्याप्त नींद लें: कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें, क्योंकि नींद के दौरान ही हमारी स्किन सेल्स खुद को रिपेयर करती हैं। निष्कर्ष चेहरे पर ताजगी और प्राकृतिक निखार पाना कोई मुश्किल काम नहीं है। अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को छोड़कर इन आसान आयुर्वेदिक नुस्खों और सही खान-पान को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करेंगी, तो आपका चेहरा हमेशा फ्रेश, बेदाग और चमकदार बना रहेगा।  
Read Full Blog
[email protected] 15 Aug 2026 38 Views

दूध में मिलाओ 1 चीज रात भर में ऐसे चमकेगी त्वचा कि सुबह लोग पूछेंगे बहन चेहरे पर क्या लगा लिया?

दूध में मिलाओ 1 चीज, रात भर में ऐसे चमकेगी त्वचा कि सुबह लोग पूछेंगे, 'बहन, चेहरे पर क्या लगा लिया?' चेहरा चमकाने के लिए हम दिन भर अपने चेहरे पर कुछ न कुछ केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाते रहते हैं। इसके बाद रात में जब त्वचा का मी टाइम होता है। तब हम केमिकल वाली नाइट क्रीमें लगाने बैठ जाते हैं। मगर, सवाल ये उठता है कि क्या सच में इन चीजों से त्वचा को कोई फायदा हो पा रहा है? आइए जान लेते हैं। अब... Read More
दूध में मिलाओ 1 चीज, रात भर में ऐसे चमकेगी त्वचा कि सुबह लोग पूछेंगे, 'बहन, चेहरे पर क्या लगा लिया?' चेहरा चमकाने के लिए हम दिन भर अपने चेहरे पर कुछ न कुछ केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाते रहते हैं। इसके बाद रात में जब त्वचा का मी टाइम होता है। तब हम केमिकल वाली नाइट क्रीमें लगाने बैठ जाते हैं। मगर, सवाल ये उठता है कि क्या सच में इन चीजों से त्वचा को कोई फायदा हो पा रहा है? आइए जान लेते हैं। अब देखो भूमिका क्या ही बनानी है? हम और आप दोनों ही अच्छी तरह जान और समझ गए हैं कि स्किन केयर मतलब महंगे बजट से बाहर वाले प्रोडक्ट्स की बाढ़ का आना। अब स्किन केयर के नाम पर पैसे बहाने की ठान ही ली है, तो इस बाढ़ में डूब जाने से क्या ही डरना है? मगर पैसा है, मेहनत से कमाया जाता है। पेड़ पर थोड़ी उगता है, तो अंतर मन में सवाल उठता ही है, क्या इन सारी चीजों का इस्तेमाल करना सही है, इससे कोई फायदा होता भी है? त्वचा का हील होना जरूरी अब स्किन पर तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल होता है, तो उसका डैमेज होना लाजमी सी बात है। अब आपको चाहिए कि त्वचा को हील करने का भी मौका दें, लोग दिन में केमिकल वाली चीजें रगड़ते ही हैं और रात में नाइट क्रीम बोलकर फिर कुछ केमिकल पोत लेते हैं। इससे त्वचा उतनी हील नहीं हो पाती है, जितना उसे होना चाहिए था।   अगर आप इस तरह की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो चेहरे पर रात में कम से कम नाइट क्रीम की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि आप चेहरे पर क्या लगा सकते हैं। ऐसे में रात की नींद लेना और त्वचा को जरूरी पोषण देना बहुत जरूरी होता है। आइए अब जान लेते हैं कि आप त्वचा को पोषण देने के लिए किन 2 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घरेलू नुस्खा आएगा काम त्वचा को हील करने में मदद करने वाले इस बेहतरीन नाइट लेप को बनाने के लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत है। इसमें से एक के बारे में आपको पता ही है, जो कि दूध है और दूसरा इंग्रेडिएंट एलोवेरा जेल है। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लेना है।   अब इस क्रीमी टेक्सचर को रातभर के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखें और सुबह उठकर साफ पाने से मुंह धो लें। आपका चेहरे पर एक अलग ही लेवल की चमक दिखने लगेगी। इस कॉम्बिनेशन से त्वचा को होने वाले फायदे बता दें कि इस कॉम्बिनेशन को चेहरे पर लगाने से त्वचा को गहराई से नमी और पोषण दिया जा सकता है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एलोवेरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देने का काम करता है। वहीं, दूध त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने का काम करता है। इससे चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है और स्किन टाइट भी होती है। एलोवेरा के फायदे एलोवेरा जेल स्किन केयर का बहुत ही अहम हिस्सा होता है। ये चेहरे को हाइड्रेट रखता है और ड्राई स्किन की समस्याओं से बचाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन की झुर्रियों और बुढ़ापे के निशानों को छिपाने के लिए काम करते हैं। इससे व्यक्ति की त्वचा जवां नजर आती है। Comment me please   
Read Full Blog
[email protected] 05 Sep 2025 234 Views

5 आदतों से चेहरे पर आएगा चांद सी चमक आज ही डाइट में करें शामिल

5 आदतों से चेहरे पर आएगा चांद सी चमक, आज ही डाइट में करें शामिल ब्यूटी एक्सपर्ट चांदनी और डर्मेटोलॉजिस्ट सरोज राय के अनुसार प्राकृतिक ग्लो के लिए साफ खाना, पानी, व्यायाम, सही सफाई और सुबह की धूप जरूरी है, भारी मेकअप से ग्लो नहीं आता है. कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग काफी मेकअप करते हैं, लेकिन फिर भी मेकअप करने के बाद भी पैसे तो खर्च हो जाते हैं, पर वैसा ग्लो चेहरे पर नहीं आ पाता. क्योंकि, आपके चे... Read More
5 आदतों से चेहरे पर आएगा चांद सी चमक, आज ही डाइट में करें शामिल ब्यूटी एक्सपर्ट चांदनी और डर्मेटोलॉजिस्ट सरोज राय के अनुसार प्राकृतिक ग्लो के लिए साफ खाना, पानी, व्यायाम, सही सफाई और सुबह की धूप जरूरी है, भारी मेकअप से ग्लो नहीं आता है. कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग काफी मेकअप करते हैं, लेकिन फिर भी मेकअप करने के बाद भी पैसे तो खर्च हो जाते हैं, पर वैसा ग्लो चेहरे पर नहीं आ पाता. क्योंकि, आपके चेहरे को भारी फाउंडेशन से अधिक भीतर से क्लीनिंग की जरूरत पड़ती है. ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट चांदनी बताती हैं कि बाहरी मेकअप से ज्यादा जरूरी होता है कि आप अपने भीतर थोड़ा क्लीनिंग करें. मतलब की आपको अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना होगा. तभी वह प्राकृतिक ग्लो चेहरे पर आएगी और तभी उसके ऊपर मेकअप भी अच्छा लगता है. रांची के डर्मेटोलॉजिस्ट सरोज राय बताती हैं कि अगर आपको प्राकृतिक ग्लो चाहिए तो फाउंडेशन लगाने से काम नहीं चलेगा. आपको क्लियर स्किन के लिए खाना एकदम साफ सुथरा खाना होगा. यानी कि बाहर का जंक फूड बिल्कुल नहीं खाना है. जब खाना घर का बना हुआ खाएंगे और कम तेल मसाला के साथ तो आप देखेंगे आपके स्किन में तेल बहुत ही कम निकल रहा है और स्किन अपने आप धीरे-धीरे क्लियर होता चला जाएगा. क्योंकि जो आप खाते हैं. उसी से आपके स्किन का निर्माण होता है. इसके बाद चेहरे में ग्लो के लिए चेहरा को हाइड्रेट रखना बाद जरूरी है. ऐसे में आपको दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना है. शुद्ध साफ पानी 3 लीटर पीजिए, फिर देखिए चेहरा कैसे दमकेगा. अपने चेहरे की लगातार सफाई भी करते रहे. कई बार लोग बहुत ज्यादा क्रीम या फिर फेस वॉश केमिकल वाला प्रयोग करते हैं. वह सब ना करें. दिन में दो बार चेहरा धोएं. सुबह और शाम और कोशिश करें और सल्फर फ्री जो हैंडमेड साबुन या फेस वॉश आते हैं. वैसा इस्तेमाल करने का इससे अधिक नहीं है. आप कोई व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें, जो भी आपको पसंद हो, एक साधारण तौर पर आधे घंटे का चलना भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरेगा और प्राकृतिक रूप से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा. सबसे जरूरी बात हमेशा अपने गंदे हाथों से चेहरे को छूना नहींं है. कई बार लोगों का आदत होता है कि हाथ से बार-बार चेहरे को छूने का. ऐसे में हाथ आप कई जगह रखते हैं और गंदी बैक्टीरिया आपके हाथ में हमेशा पनपत्ति है और वही बैक्टीरिया आपकी स्किन में जाती है और फिर पिंपल्स और रैशेज जैसी चीज देखने को मिलते हैं. प्राकृतिक हवा और सुबह का जो धूप है. वह बस चेहरे पर थोड़ा सा लें. मतलब 10 मिनट बस, आप इतना ही कर लें. फिर आप देखिएगा कि आपको मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस थोड़ा सा पाउडर लगा लिया व पार्टी में चले गए और काम हो गया.   Comment me please 
Read Full Blog
[email protected] 03 Sep 2025 227 Views