दिमाग तेज करने में मददगार है सर्पगंधा जानें इसके इस्तेमाल का तरीका और आयुर्वेदिक लाभ

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



आयुर्वेद का तोड़ कहीं भी नहीं है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ये बात तो पुरानी सी पुरानी किताबों में भी लिखी है। खैर बात जब आयुर्वेद की हो तो इसकी गोद में ऐसी कई प्राकृतिक चीजें होती हैं, जो हमारे लिए जीवन दायनी भी हो सकती हैं। आज हम उसी आयुर्वेद में से एक ऐसे ही आशीर्वाद के बारे में बात करेंगे, जिसका नाम है, सर्पगन्धा। सर्पगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है। जो एक तरह के फूल के पौधे की जड़ की तरह ही दिखता है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि, सर्पगंधा का नाम ऐसा क्यों हैं? तो आपको बता दें कि, इसकी बनावट किसी सांप की तरह ही दिखती है। ये कई औषधीय गुणों के लिए पहचाना जाता है।

गुणों का पिटारा सर्पगंधा

हेल्थ से जुड़े ऐसे कई फायदे हैं, जो आपको सर्पगंधा से मिलने वाले हैं। बात इसके फायदों के बारे में करें तो ब्लडप्रेशर नॉर्मल रहता है। इसके अलावा इससे दिल की बिमारी भी दूर होती है। अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो, उससे भी आपको राहत मिलती है। काफी लोग हैं, जिनकी नींद नहीं पूरी होती तो आपकी इस समस्या का भी इलाज सर्पगंधा के पास है। 

 क्या है सही इस्तेमाल

पुराने समय से ही सर्पगंधा को चिकित्सकीय नजर में काफी फायदेमंद माना गया है। इस पौधे की जड़ें या इनका जूस काफी फायदों से भरपूर होती है। कई किस्मों की दवाओं को बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस पौधे की जड़ का इस्तेमाल डिलीवरी के समय भ्रूण को आसानी से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। साथ ही डाइजेशन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का इलाज भी संभव है।

सर्पगंधा के पत्तों का इस्तेमाल

इस पौधे की जड़ें जितनी उपयोगी हैं, उतनी ही उपयोगी इसकी पत्तियां भी हैं। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल हर्बल पेस्ट के रूप में किया जाता है। अगर सांप ने काट लिया है या कोई पुराना घाव को इससे ठीक किया जा सकता है।अगर आंखों से जुड़ी समस्या है तो भी आपको इससे इलाज मिल सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिला इसके पत्तों का सेवन करती है तो, इससे होने वाले बच्चे का दिमाग काफी तेज होता है।

सर्पगंधा के फायदे

     

सर्पगंधा से ऐसे कई फायदे हैं, जिनके बारे में जितना बताएं, उतना ही कम होगा। आइए जानते हैं-

1.सर्पगंधा से दिमाग तेज होता है।

2.डिप्रेशन को रोकने में मिलती है।

3.नींद से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

4.थकान को दूर करने मेंमदद मिलती है।

5.बुखार को जड़ से उखाड़कर फेंकता है।

6.स्किन के लिए भी सर्पगंधा काफी फायदेमंद है।

7.पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या दूर होती है।

8.डाईजेशन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

दुष्प्रभाव भी जान लीजिये

सर्पगंधा के जितने फायदे हैं, उतने ही उसके दुष्प्रभाव भी हैं। जिनको जानने के बाद आपको सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए फिर जान लेते हैं सर्पगंधा से जुड़े दुष्प्रभाव के बारे में भी।

इसका ज्यादा सेवन भूख में कमी कर सकता है।

पेट में दर्द, उल्टी आना, सिर दर्द जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।

अगर स्टोन की समस्या है तो इसके सेवन से बचें।

बच्चे को स्तनपान कराती हैं तो इसका सेवन बिलकुल न करें।

सर्पगंधा आयुर्वेदिक गुणों का उपहार है। यहां आपको कुछ सावधानियां बरतने की भी जरूरत है। अगर आप किसी दवा का इस्तेमाल करते हैं तो उस बीच सर्पगंधा का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें। अगर फिर भी आप इसका सेवन करना चाहते हैं, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।

Thank you for reading.

 

 

FAQ

No FAQ Available.

Suveta Notiyal

Suveta Notiyal

Verified Brand

About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality...  Read More




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments





<