मनी प्लांट को चुराकर लगाने से क्या सच में होती है धन प्राप्ति? मन में आया है कभी सवाल तो वास्तु शास्त्र के अनुसार जान लें सही जवाब

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर पर लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है क्योंकि मनी प्लांट को एक सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा माना जाता है। वहीं, मनी प्लांट को धन प्राप्ति वाला पौधा भी माना जाता है। कई बार मन में सवाल आता है कि क्या मनी प्लांट को चुराकर ही लगाना चाहिए या फिर इसे खरीदकर भी लगाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को चुराकर नहीं लगाना चाहिए। आइए, विस्तार से जानते हैं इसका कारण 

  

आपने यह बात कई लोगों से सुनी होगी कि मनी प्लांट चुराकर लगाना शुभ होता है और इससे धन लाभ होता है। इसी बात को मानते हुए ज्यादातर लोग उन घरों से मनी प्लांट चुराना पसंद करते हैं, जहां धन-धान्य की कमी नहीं होती। इन सुनी-सुनाई बातों से अलग कभी-कभी मन में सवाल आता है कि क्या वाकई मनी प्लांट चुराकर लगाने से धन प्राप्ति का योग बनता है? आइए, जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार इस सवाल का जवाब।

मनी प्लांट घर में लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख और समृद्धि का वास होता है। इन पौधों की ऊर्जा घर में सकारात्मक ऊर्जा को संचालित और आर्कषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। घर में पॉजिटिव वाइब्स लाने वाले इन पौधों में मनी प्लांट का नाम भी शामिल है। मनी प्लांट एक ऊर्जा से भरा होता है। मनी प्लांट को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही सुख-समृद्धि को बढ़ाने में भी इस पौधे को महत्वपूर्ण समझा जाता है।

क्या मनी प्लांट को चुराकर ही लगाना चाहिए 

मनी प्लांट को घर में लगाना कई तरह से शुभ माना जाता है लेकिन जब बात आती है, मनी प्लांट को घर में चुराकर लगाने की, तो आपको इससे बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को चुराकर लगाने से हम इसकी ऊर्जा को नकारात्मक ऊर्जा में बदल देते हैं, क्योंकि किसी भी तरह की चोरी को सही नहीं कहा जा सकता। बुरे काम की ऊर्जा हमेशा नकारात्मक ही होती है इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को चोरी करके नहीं लगाना चाहिए।

मनी प्लांट को पैसों से खरीदकर ही लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को पैसों से ही खरीदकर लगाना चाहिए। इससे न केवल जीवन सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है बल्कि लक्ष्मी माता की कृपा भी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सुबह या शाम के समय लगाने का समय सबसे शुभ होता है। आप अगर मनी प्लांट को मुख्य रूप से धन-धान्य के उद्देश्य से लगा रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन मनी प्लांट को लगाना अत्यंत शुभ समय माना जाता है।

जमीन को छूता हुआ नहीं होना चाहिए मनी प्लांट 

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में लगे मनी प्लांट की बेल जमीन को छूने लगे, तो उसे तुरंत ऊपर कर दें। मनी प्लांट का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है इसलिए जमीन छूने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जमीन को छूता मनी प्लांट शुभ नहीं माना जाता है इसलिए अगर आपके घर में मनी प्लांट बहुत ज्यादा बड़ा होकर जमीन पर लटकने लगा है, तो उसे किसी रस्सी की मदद से दीवार पर ऊपर की ओर सपोर्ट दे दें। इससे मनी प्लांट की बेल ऊपर दीवार पर चढ़ जाएगी।

Thank you for read my Blog 

FAQ

No FAQ Available.

Suveta Notiyal

Suveta Notiyal

Verified Brand

About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality...  Read More




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments

Fariya Ahmad [asadahmad2009@gmail com] Date:- 2025-12-19 17:58:22
당신은 나에게 최고의 블로거입니다 나도 당신같은 블로거가 되고 싶어요 너는 나의 조력자야





<