गर्मी में भी अखरोट? जरूर! बस जान लें खाने का सही तरीका म‍िलेंगे इतने फायदे क‍ि हैरान रह जाएंगे आप

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



अगर आप हेल्दी लाइफ जीने की चाह रखते हैं तो आपको अपनी डाइट में अखरोट जरूर शामिल करना चाह‍िए। अगर आप इस ड्राई फ्रूट को रोज सुबह खाली पेट खाते हैं तो सेहत को जबरदस्‍त फायदे म‍िल सकते हैं। हालांक‍ि इसकी तासीर गर्म होती है ऐसे में इसे डाइट में शाम‍िल करने से पहले सही तरीका जान लेना जरूरी है।

अखरोट में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

त्वचा के लिए अखरोट काफी फायदेमंद होता है।

इसे खाने का सही तरीका सभी को मालूम होना चाह‍िए।

हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के ल‍िए आपको सही खानपान रखने की सलाह दी जाती है। हमारे रसोई में खाने की ऐसी कई चीजें होती हैं जो सेहत को जबरदस्‍त फायदे पहुंचाती हैं। चाहे वाे मसाला हो, हरी सब्‍ज‍ियां हों या फ‍िर ड्राई फ्रूट्स, सब अपने-अपने तरीके से शरीर के ल‍िए लाभकारी हैं। उन्‍हीं में से अखरोट एक है।

  

इसे अंग्रेजी में Walnuts कहा जाता है। छोटे दिखने वाले ये अखरोट स्वाद में जितने बढ़ियां होते हैं, सेहत के लिए उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अखरोट खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।आज हम आपको अपने इस लेख में अखरोट खाने के फायदों के बारे में बताएंगे। इन्‍हें गर्मी में क‍िस तरह अपनी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाना चाह‍िए, इसके बारे में भी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

दिमागी ताकत बढ़ाए

अखरोट को 'ब्रेन फूड' भी कहा जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये दिमाग के विकास में मदद करता है और याददाश्त को तेज बनाता है। बच्चों और बुजुर्गों को तो जरूर ही अखरोट का सेवन करना चाह‍िए।

वजन करे कंट्रोल

अखरोट फाइबर और प्रोटीन जैसे तत्‍वों से भरपूर होता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और वजन कम करने में मदद म‍िलती है। वेट लॉस के लिए अखरोट को स्नैक्स के रूप में खाने के बजाय इसे नाश्ते में शामिल करना बेहतर होता है। गर्मी में भीगे हुए अखरोट खाने से जबरदस्‍त फायदे मि‍लते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

रोजाना अखरोट खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट को हेल्‍दी रखा जा सकता है।

एनर्जी बनाए रखे

अखरोट काफी कैलोरी डेंस फूड आइटम माना जाता है। यही कारण है क‍ि इसे थोड़ी मात्रा में ही खाने से आप एनर्जेट‍िक महसूस करते हैं। इसे सुबह खाने से आपको अपने दिन भर के काम करने के लिए काफी ऊर्जा मिल जाती है।

       

त्‍वचा की रंगत न‍िखारे

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाते हैं। इससे त्वचा की उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे झुर्रियां और दाग धब्बे कम होते हैं।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

अखरोट में विटामिन ई, बी6 और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे छोटे-मोटे इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव होता है।

  

कैसे करें अखरोट का सेवन?

गर्मी में रोजाना 2 से 4 अखरोट खाना फायदेमंद हो स‍कता है। इन्हें रात में पानी में भि‍गोकर रख दें। आप चाहें तो अखरोट को सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ भी ले सकते हैं।

Thank you for read my blog.

FAQ

No FAQ Available.

Suveta Notiyal

Suveta Notiyal

Verified Brand

About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality...  Read More




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments





<