आयुर्वेदिक गुणों का खजाना है कुटकी जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनके उपयोग से शरीर बीमारियों से दूर रहता है। इन्हीं जड़ी-बूटियों में एक बूटी है कुटकी। यह जड़ी-बूटी मूल रूप से पहाड़ों में पाई जाती है। कुटकी एक दुर्लभ औषधि है, इसलिए इसके फायदों के बारे में लोग कम जानते हैं। कुटकी का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी साबित होता है। बुखार और कई तरह के संक्रमण में कुटकी रामबाण इलाज साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, कुटकी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए भी काफी प्रभावी हो सकती है। तो आइए जानते हैं कुटकी के फायदे के बारे में विस्तार से

कुटकी के फायदे

           

बुखार से दिलाए आराम 

बुखार होने पर हम में से ज्यादातर लोग एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुटकी बुखार को ठीक कर सकती है। दरअसल, कुटकी में एंटीपायरेटिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के तापमान को कम करके बुखार ठीक करते हैं। इतना ही नहीं, कुटकी में मौजूद औषधीय गुण मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं। आप कुटकी को गर्म पानी या घी के साथ खा सकते हैं। 

वजन घटाने में सहायक

वजन घटाने के लिए कुटकी काफी प्रभावी मानी जाती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो कुटकी के सेवन से आपको फायदा हो सकता है। कुटकी में मौजूद तत्व गैस्ट्रिक फंक्शन को उत्तेजित करते हैं। इससे डायजेस्टिव फाइबर का उत्पादन बढ़ता है, जिससे अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, कुटकी का सेवन करने से मेटाबॉलिज बूस्ट होता है। रोजाना सुबह खाली पेट कुटकी के पत्तों के अर्क का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, आप चाहें तो गर्म पानी के साथ कुटकी का सेवन कर सकते हैं।

सांस से जुड़ी तकलीफ दूर करे 

प्रदूषण, धूल-मिट्टी या संक्रमण के कारण सांस लेने में दिक्क्त हो सकती है। कुटकी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो वायुमार्ग को खोलकर, कंजेशन से राहत दिलाते हैं। यह शरीर में हिस्टामिन के रिलीज को सीमित करता है, जिससे अस्थमा के रोगियों को राहत मिल सकती है। कुटकी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई तरह के संक्रमण से बचाव होता है। 

लिवर को स्वस्थ रखे

कुटकी का सेवन लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है। कुटकी लिवर को स्वस्थ रखने के लिए काफी असरदार जड़ी-बूटी है। कुटकी का सेवन करने से लिवर संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। कुटकी का सेवन पित्त दोष को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कुटकी में कुटकिन और पिक्रोलिव जैसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर बनाते हैं। इसके साथ ही, कुटकी विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है। इससे कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

त्वचा संबंधी समस्याएं दूर करे 

अगर आप फोड़े-फुंसी, घाव और त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो कुटकी का सेवन कर सकते हैं। कुटकी में मौजूद तत्व घाव जल्दी भरने में मदद करते हैं। कुटकी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। कुटकी का सेवन करने से त्वचा के घाव, खुजली और चक्क्ते जल्दी ठीक होते हैं। शोध में पाया गया है कि सोरायसिस और विटिलिगो जैसे त्वचा संबंधित रोगों को दूर करने में भी कुटकी फायदेमंद है।  

Thank you for reading.

FAQ

No FAQ Available.

Suveta Notiyal

Suveta Notiyal

Verified Brand

About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality...  Read More




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments





<