टूटते झड़ते और रूखे बालों के लिए घर पर बनाएं चमत्कारी भृंगराज तेल कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
आयुर्वेद में सदियों से बालों की समस्याओं का रामबाण माना जाने वाला भृंगराज या महाभृंगराज आज भी अपनी अद्भुत शक्तियों के लिए जाना जाता है। हमारी दादी-नानी के जमाने में लोग जंगलों से भृंगराज की पत्तियां तोड़कर लाते थे और उनसे तेल बनाते थे, लेकिन आजकल आप इसे आसानी से अपने घर के बगीचे में भी उगा सकते हैं। भृंगराज के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और उन्हें झड़ने से रोकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इसे बनाने और इस्तेमाल का सही तरीका बताते हैं।

बालों का झड़ना रोकता है।
बालों को काला और चमकदार बनाता है।
बालों को मजबूत बनाता है।
डैंड्रफ को दूर करता है।
स्कैल्प को क्लीन रखता है।
बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।
बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है।

आप घर पर आसानी से भृंगराज तेल बना सकते हैं। इसके लिए आपको यहां बताई कुछ चीजों की जरूरत होगी।
भृंगराज की पत्तियां- 50 ग्राम (ताजी या सूखी)
नारियल का तेल- 250 मिली लीटर
पानी- 1 कप
अगर आप ताजी पत्तियां इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें धोकर अच्छी तरह सुखा लें। सूखी पत्तियों को सीधा इस्तेमाल किया जा सकता है।
भृंगराज की पत्तियों को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें।
एक पैन में नारियल का तेल गरम करें और फिर गरम तेल में भृंगराज का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
मिश्रण में एक कप पानी डालें और फिर इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि आधा पानी उड़ न जाए और तेल का रंग गहरा न हो जाए।
इसके बाद ठंडा होने के बाद मिश्रण को छन्नी से छान लें और तेल को एक कांच की बोतल में भर लें।
रात को सोने से पहले भृंगराज तेल को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
भृंगराज तेल को दही या अंडे के साथ मिलाकर हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप भृंगराज तेल को अपने शैम्पू में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
No FAQ Available.
Verified Brand
About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality... Read More
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Suveta Notiyal
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru