अनंतमूल का पौधा आता है कई बीमारियों के इलाज में काम जानें इसके 5 फायदे प्रयोग का तरीका और नुकसान

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



अनंतमूल बेहद प्रसिद्ध और चमत्कारी जड़ी बूटियों में से एक है। इस जड़ी-बूटी को कृष्ण सारिवा के नाम से भी जाना जाता है। वही अंग्रेजी में इस जड़ी बूटी को ब्लैक क्रीपर के नाम से भी जानते हैं। बता दें कि यह जड़ी बूटी कई पोषक तत्वों से भरपूर है। वहीं इसके फूल सुगंधित होने के साथ-साथ हरे, सफेद और बैंगनी रंग के पाए जा सकते हैं। ध्यान दें कि अनंतमूल खुजली, बुखार, डायबिटीज, उल्टी जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में उपयोगी है। बता दें कि आयुर्वेद में इस औषधि के पत्ते, जड़ और छाल तीनों का उपयोग किया जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अनंतमूल के उपयोग से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी जानेंगे।

अनंतमूल के फायदे 

1 - अपच की समस्या को करें दूर

अपच की समस्या को दूर करने में अनंतमूल आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप इसके जड़ के चूर्ण में सारिवा का चूर्ण मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से न केवल अपच की समस्या दूर हो सकती है बल्कि पेट की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।

2 - गले की समस्या से दिलाए राहत

अक्सर लोग गले की कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में यह लोग अनंतमूल से अपनी समस्या को ठीक कर सकते हैं। प्रभावित लोग अपने गले पर अनंतमूल पंचांग चूर्ण से बने लेप को लगाएं। ऐसा करने से न केवल गले को ठीक किया जा सकता है बल्कि कंठ की सूजन से भी राहत मिल सकती है। हालांकि इसका प्रयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

3 - पथरी की बीमारी में लाभदायक

गलत खान-पान के कारण या जीवन में थोड़ी सी लापरवाही के कारण व्यक्ति पथरी जैसी समस्या का शिकार हो सकता है। इस दर्दनाक बीमारी से बचने के लिए आप अनंतमूल का उपयोग कर सकते हैं। अनंतमूल की जड़ का चूर्ण और दूध का सेवन इस समस्या से राहत दिलाने में उपयोगी है।

4 - बवासीर से करें इलाज

बवासीर से लड़ने में भी अनंत मूल आपके काम आ सकता है। अनंतमूल की जड़ से बना चूर्ण आप दही या छाछ के साथ सेवन करें। ऐसा करने से बवासीर में लाभ मिल सकता है। हालांकि इसका उपयोग करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

5 - भूख को बढ़ाए

भूख को बढ़ाने के लिए अनंतमूल आपकी मदद कर सकता है। बता दें कि अनंतमूल की जड़ का चूर्ण का सेवन किया जाए तो यह न केवल भूख में सुधार लाता है बल्कि शरीर के विकास में भी उपयोगी है। हालांकि हम आपको सलाह देंगे कि इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

अनंत मूल के नुकसान

बता दें कि किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ अनंतमूल के साथ भी है। अगर इससे बना काढ़ा या इसके पत्तों का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो यह शरीर में एलर्जी की समस्या को पैदा कर सकता है। इससे अलग शरीर में खुजली या उल्टी जैसी समस्या भी इसके अधिकता से देखी जा सकती है।

Thank you for reading.

FAQ

No FAQ Available.

Suveta Notiyal

Suveta Notiyal

Verified Brand

About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality...  Read More




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments





<