विदारी कंद के सेवन से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं जानें उपयोग का सही तरीका और नुकसान –
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
आयुर्वेद में स्वस्थ रहने और बीमारियों के इलाज के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियों, पेड़-पौधों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विदारी कंद भी एक है। विदारी कंद ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। विदारी कंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
विदारी कंद एक बारहमासी जड़ी बूटी है। इसका वानस्पतिक नाम प्युररिआ ट्यूबरोजा है। यह फैबेसी (मटर) परिवार से संबंधित है। सामान्य भाषा में विदारी कंद को कुडज़ू के रूप में जाना जाता है। इस कंद की जड़ें गोलाकार, स्टार्चयुक्त और सफेद रंग की होती हैं। विदारी कंद स्वाद में मीठा होता है। विदारी कंद सेहत के लिए कापी फायदेमंद होता है। इसके उपयोग सीने में दर्द, बुखार और गठिया के इलाज में किया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए भी उपयोगी होता है। महिलाओं को दूध बढ़ाने के लिए विदारी कंद का सेवन किया जा सकता है।
विदारी कंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। विदारी कंद शरीर को रोगाणुओं से लड़ने में मदद करता है, साथ ही कई तरह के संक्रमणों से भी बचाता है। विदारी कंद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो सर्दी-जुकाम, गले की खराश में काम करते हैं।
विदारी कंद अपनी शक्तिशाली गैलेक्टागॉग क्रिया के कारण प्रोलैक्टिन और कॉर्टिकोइड्स के उत्पादन में वृद्धि होती है। जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसकी गुणवत्ता में भी सुधार करती है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर विदारीकंद चूर्ण का सेवन कर सकती हैं। ताकि उनके शरीर में ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन होता रहे।
विदारी कंद का उपयोग प्रजनन क्षमता और कामेच्छा को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। पुरुषों की यौन समस्याओं को दूर करने में विदारी कंद फायदेमंद होता है। विदारी कंद पुरुषों के मानसिक तनाव और चिंता को कम करता है। साथ ही टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाता है, इससे प्रजनन क्षमता और कामेच्छा बढ़ती है। इतना ही नहीं यह पुरुषों में शुक्राणुओं की गतिशीलता और गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है।
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी विदारी कंद त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। साथ ही यह ऊतकों की मरम्मत करते हैं। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आप विदारी कंद का सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो इसमें विदारी कंद फायदेमंद हो सकता है। विदारी कंद का उपयोग दर्दनाक पेशाब, पेशाब करते समय जलन, खुजली आदि स्थितियों में किया जा सकता है। विदारी कंद में एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मूत्र विकारों को दूर करते हैं। संक्रमण से बचाव करते हैं। आप डॉक्टर की सलाह पर विदारी कंद का सेवन कर सकते हैं।
विदारी कंद में एंटी इंफ्लेमेटरी और पेन रिलीविंग गुण होते हैं, ऐसे में घाव को ठीक करने में इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा मुंह के छालों को दूर करने के लिए भी विदारी कंद का सेवन किया जा सकता है। विदारी कंद जड़ी-बूटी अपने कसैले गुणों के कारण घावों की सूजन को कम करने में भी मदद करता है।
आप विदारी कंद का उपयोग पाउडर या चूर्ण के रूप में कर सकते हैं। विदारी कंद पाउडर की खुराक डॉक्टर की सलाह पर ली जानी चाहिए।
विदारी कंद किसी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं है, इसलिए आपको इसका उपयोग दवाई के रूप में नहीं करना चाहिए। अगर आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं, तो इसका सेवन सही मात्रा में किया जा सकता है
विदारीकंद का अधिक इस्तेमाल करने से निम्न प्रकार के दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं -
० विदारीकंद का अधिक प्रयोग लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जिस कारण लिवर की बीमारी हो सकती हैं.
० इसे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से खुजली की समस्या, उल्टियां व रेड ब्लड सेल्स में कमी हो सकती है.
No FAQ Available.
Verified Brand
About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality... Read More
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Suveta Notiyal
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru