चिंता और तनाव, स्ट्रेस कि समस्या को कम करने के लिए रोजाना 10 मिनट करे योगासन, डिप्रेशन की बीमारी होगी दूर, बेचैनी से लेगी राहत,:और आपके दिमाग को रिलैक्स महसूस होगा

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



चिंता और तनाव दूर, स्ट्रेस कि समस्या को कम करने के लिए 10 मिनट करे योगासन डिप्रेशन की बीमारी होगी दूर बेचैनी से मिलेगी राहत।

आजकल दिनभर के कामकाज की वजह से लोग चिंता और तनाव जैसी परेशानियों का शिकार बनते जा रहे हैं। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए योगासन का अभ्यास सबसे अच्छा तरीका होता है। जो लोग अधिक तनाव या काम के प्रेशर के कारण जरूरत से ज्यादा टेंशन लेते हैं। वह धीरे-धीरे डिप्रेशन और एंग्जायटी डिसऑर्डर के शिकार भी बन सकते हैं।

हमेशा तनाव लेना आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। ‌तनाव और डिप्रेशन से राहत पाने के लिए लोग दवाइयों को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लेते हैं, जो हमारी लत बनकर हेल्थ को और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही यह कई शारीरिक समस्याओं को भी बुलावा देता है।

 

आप कुछ योगासनों को अपना हथियार बनाकर तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी कई प्रॉब्लम्स को खुद से दूर रख सकते हैं। यानी स्ट्रेस को कम करने के लिए आपको केवल कुछ मिनट निकालने की जरूरत होती है, जिसके कई अन्य फायदे भी होते हैं।

सुखासन

सुखासन पोज की प्रैक्टिस से स्ट्रेस लेवल को कम किया जा सकता है। चिंता, तनाव और अवसाद से मुक्ति पाने के लिए रोजाना 10 मिनट इस योगा पोज का जरूर अभ्यास करें। यह आपके मेंटल स्ट्रेंथ को मजबूती देगा और बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसके अलावा फोकस को बढ़ाने में भी यह असरदार है। इससे ओवरऑल हेल्थ को ठीक रखने में मदद मिलती है।

बालासन

इस आसन को चाइल्ड पोज भी कहते हैं। इस योगासन को करने से मस्तिष्क को शांति मिलती है और यह तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से मूड बेहतर बनता है और तनाव कम होता है। इसको करने से मानसिक तनाव ही नहीं बल्कि शारीरिक परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है।

FAQ

No FAQ Available.

ilma

ilma

Verified Brand

                                         my introduction 

my name is ilma. I am student.for 9 class.I am from manki. my father name is mr.gayyur (pardhan) my mother name is sahista. my fevreat subject science. my dream doctor.and my fevreat colour black. my class teacher name is soniya mam. my fevreat game crickit. my fevreat fast  food is chilli patato and steem momos and chicken burger and chizi pizza 

 




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments





<