Motivational story हौसलों की उड़ान

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂


Motivational story   हौसलों की उड़ान

           हौसलों की उड़ान 

मुंबई के एक पार्क में एक लड़का उदास बैठा कुछ सोच रहा था वो किसी बात को लेकर दुखी था बीच बीच में वह रोने लगता और फिर कुछ सोचने लगता तभी एक बुजुर्ग पास में आकर बैठा और उदासी का कारण पूछा। लड़के ने बताया कि में बहुत परेशान हूं। मैने एक व्यवसाय किया, जिसमें मुझे 10 लाख रुपए का नुक्सान हो गया। अब मेरे ऊपर 10 लाख रुपए का बैंक कर्ज है, मेरा मकान गिरवी पड़ा है, मेरी बूढ़ी माँ बीमार है, ऐसा लगता है कि दुनिया भर की परेशानी भगवान ने मुझे ही दे दी है। समझ में नहीं आता है कि में अब क्या करूं।

बुजुर्ग ने उसकी बाते ध्यान से सुनी। फिर उसने अपने बैग से एक चैक निकाला और बोला, चलो में तुम्हारी परेशानी दूर कर देता हूं। मेरा नाम जमशेदजी टाटा है और में भारत में सबसे धनवान व्यक्तियों में से हूं। ये लो, में तुम्हे 10 लाख रुपए का चैक दे रहा हूं। तुम इससे अपनी परेशानी दूर कर लो और फिर पैसे कमा कर मुझे एक साल में वापस कर देना। में तुमको अब से ठीक एक साल बाद यही मिलूंगा और अपने पैसे ले लूंगा। इतना कहकर वो बुजुर्ग वहां से चला गया। लड़का आवक रह गया। जैसे कि वह कोई सपना देख रहा हो। पल भर में उसकी सारी समस्याएं दूर हो चुकी थी। वह जमशेदजी के नाम से तो परिचित था पर कभी देखा नहीं था। उसे तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई इतनी बड़ी रकम किसी अंजान व्यक्ति को कैसे दे सकता है। उसने सोचा कि जब अंजान व्यक्ति मुझ पर भरोसा कर सकता है तो मुझे खुद पर भरोसा क्यों नहीं है। अब उसने निश्चय किया कि पहले वो चैक इस्तेमाल नहीं करेगा पहले वह अपना पूरा प्रयास पूरी ईमानदारी से करेगा और यदि वह अपने पहले प्रयास में असफल रहा तो फिर चैक का इस्तेमाल करेगा।

 

सीख:

                 कुछ भी हो जाए अपना भरोसा नहीं टूटने देना चाहिए।

FAQ

+

Shabainoor

Shabainoor

Verified Brand

I am Shabainoor "Hi! I write about what matters. 🚀 This blog is my space to share simple, actionable insights and tips to help you learn something new every day. Thanks for stopping by!" 




Ask the author

Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.

Sign in to ask the author a question.

Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.

to comment.
P Priyanshi Notiyal 2026-09-24 10:59:02
nice
N Nainshi Dhiman 2026-09-15 11:30:23
nice




<