श्री खाटू श्याम चालीसा
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
॥ दोहा॥
श्री गुरु चरणन ध्यान धर,
सुमीर सच्चिदानंद।
श्याम चालीसा भजत हूं,
रच चौपाई छंद।
॥ चौपाई ॥
श्याम-श्याम भजि बारंबारा।
सहज ही हो भवसागर पारा।
इन सम देव न दूजा कोई।
दिन दयालु न दाता होई।
भीम सुपुत्र अहिलावती जाया।
कही भीम का पौत्र कहलाया।
यह सब कथा कही कल्पांतर।
तनिक न मानो इसमें अंतर।
बर्बरीक विष्णु अवतारा।
भक्तन हेतु मनुज तन धारा।
वासुदेव देवकी प्यारे।
यशुमति मैया नंद दुलारे।
मधुसूदन गोपाल मुरारी।
वृजकिशोर गोवर्धन धारी।
सियाराम श्री हरि गोबिंदा।
दीनपाल श्री बाल मुकुंदा।
दामोदर रण छोड़ बिहारी।
नाथ द्वारिकाधीश खरारी।
राधावल्लभ रुक्मिणि कंता।
गोपी बल्लभ कंस हनंता।
मनमोहन चित चोर कहाए।
माखन चोरि-चारि कर खाए।
मुरलीधर यदुपति घनश्यामा।
कृष्ण पतित पावन अभिरामा।
मायापति लक्ष्मीपति ईशा।
पुरुषोत्तम केशव जगदीशा।
विश्वपति त्रिभुवन उजियारा।
दीनबंधु भक्तन रखवारा।
प्रभु का भेद कोई न पाया।
शेष महेश थके मुनियारा।
नारद शारद ऋषि योगिंदर।
श्याम-श्याम सब रटत निरंतर।
कवि कोविद करी सके न गिनंता।
नाम अपार अथाह अनंता।
हर सृष्टी हर युग में भाई।
ले अवतार भक्त सुखदाई।
ह्रदय माहि करि देखु विचारा।
श्याम भजे तो हो निस्तारा।
कीर पड़ावत गणिका तारी।
भीलनी की भक्ति बलिहारी।
सती अहिल्या गौतम नारी।
भई श्रापवश शिला दुलारी।
श्याम चरण रज चित लाई।
पहुंची पति लोक में जाही।
अजामिल अरु सदन कसाई।
नाम प्रताप परम गति पाई।
जाके श्याम नाम अधारा।
सुख लहहि दुःख दूर हो सारा।
श्याम सुलोचन है अति सुंदर।
मोर मुकुट सिर तन पीतांबर।
गल वैजयंति माल सुहाई।
छवि अनूप भक्तन मन भाई।
श्याम-श्याम सुमिरहु दिन-राती।
श्याम दुपहरि अरू परभाती।
श्याम सारथी जिसके रथ के।
रोड़े दूर होए उस पथ के।
श्याम भक्त न कहीं पर हारा।
भीर परि तब श्याम पुकारा।
रसना श्याम नाम रस पी ले।
जी ले श्याम नाम के हाले।
संसारी सुख भोग मिलेगा।
अंत श्याम सुख योग मिलेगा।
श्याम प्रभु हैं तन के काले।
मन के गोरे भोले-भाले।
श्याम संत भक्तन हितकारी।
रोग-दोष अघ नाशै भारी।
प्रेम सहित जे नाम पुकारा।
भक्त लगत श्याम को प्यारा।
खाटू में हैं मथुरा वासी।
पारब्रह्म पूर्ण अविनाशी।
सुधा तान भरि मुरली बजाई।
चहुं दिशि जहां सुनि पाई।
वृद्ध-बाल जेते नारी नर।
मुग्ध भये सुनि वंशी के स्वर।
दौड़ दौड़ पहुंचे सब जाई।
खाटू में जहां श्याम कन्हाई।
जिसने श्याम स्वरूप निहारा।
भव भय से पाया छुटकारा।
॥ दोहा ॥
श्याम सलोने संवारे,
बर्बरीक तनुधार।
इच्छा पूर्ण भक्त की,
करो न लाओ बार
॥ इति श्री खाटू श्याम चालीसा ॥
卐 Shree Khatu Shyam Chalisa 卐
॥ Doha॥
Shree Guru Charan Dhyaan Dhar,
Sumir Sachchidaanand ।
Shyaam Chalisa Bhajat Hoon,
Rach Chaupaai Chhand।
॥ Chaupaai॥
Shyam-ShyamBhaji Baarambaaraa ।
Sahaj hi Ho Bhavasaagar Paaraa ।
In SamDev Na Doojaa Koi।
Din Dayaalu Na Daataa Hoi ।
Bheem Suputra Ahilaavati Jaayaa।
Kahi Bheem Ka Pautra Kahalaayaa।
Yah Sab Kathaa Kahi Kalpaantar।
TanikNa Maane Isame Antar।
Barbareek Vishnu Avataaraa ।
Bhaktan Hetu Manuj Tan Dhaaraa।
Vaasudev Devaki Pyaare ।
Yashumati Maiyaa Nand Dulaare ।
Madhusudan Gopaal Muraari ।
Vrijakishor Govardhan Dhaari ।
Siyaaram Shree Hari Govinda ।
Deenapaal Shree Baala Mukundaa।
Damodar Ran Chhoda Bihaari।
Naath Dwaarikaadheesh Kharaari।
Radha Vallabh Rukmini Kanta ।
Gopi Ballabh Kansa Hannataa ।
Man Mohan Chit Chor Kahaaye ।
Maakhan Chori-Chori Kar Khaaye ।
Muralidhar Yadupati Ghanashyaamaa ।
Krishn Patit Paavan Abhiraamaa ।
Mayaapati laxmipati Esshaa ।
Purushottam Keshav Jagadeeshaa ।
Vishwapati Tribhuvan Ujiyaaraa।
Deenabandhu Bhaktan Rakhawaaraa।
Prabhu Ka Bhed Koi Na Paayaa।
Shesh Mahesh Thake Muniyaaraa।
Naarada Shaarad Rishi Yoginder।
Shyaam-Shyaam Sab Ratat Nirantar।
Kavi KoVid Kari Sake Na GInantaa।
Naam Apaar Athaah Anantaa।
Har Srishti Har Yug Me Bhaai।
Le Avataar Bhakt Sukhadaai।
Hriday Maahi Kari Dekhu Vichaaraa ।
ShyaamBhaje To Ho Nistaaraa ।
Keer Padaavat Ganikaa Taari।
Bheelani Ki Bhakti Balihaari।
Sati Ahilyaa Gautam Naari।
Bhai Shraapavash Shilaa Dulaari।
Shyaam Charan Raj Chit Laai।
Pahuchi Pati LokMe Jaahi ।
Ajaamil Aru Sadan Kasaai ।
Naam Prataap Param Gati Paai ।
Jaaki Shyaan Naam Adhaaraa ।
Sukh Lahahi Dukh Door Ho Saaraa।
Shyaam Sulochan Hai Ati Sundar ।
Mor Mukut Sir Tan Pitaambar।
GalVaijayanti Maal Suhaai।
Chhavi Anoop Bhaktan Man Bhaai।
Shyaam-Shyaam Sumirahu Din Raati ।
Shyaam Dupahari Aru Parabhaati।
Shyaam Saarathi Jisake Rath Ke।
Rode Door Hoye Us Path Ke।
ShyaamBhakt Na Kahin Par Haaraa।
Bheer Pari Tab Shyaam Pukaaraa।
Rasanaa Shyaam Naam Ras Pee Le ।
Jee Le Shyaam Naam Ke Haale।
Sansaari Sukh Bhog Milegaa।
Ant Shyaam Sukh Yog Milegaa।
Shyaam Prabhu Hain Tan Ke Kaale।
Man Ke Gore Bhole-Bhaale।
ShyaamSant Bhaktan Hitakaari।
Rog-Dosh Agha Naashai Bhaari ।
Prem Sahit Je Naam Pukaaraa।
Bhakt Lagat ShyaamKo Pyaaraa।
Khaatu Me Hai Mathuraa Vaasi।
Paarabrahm Poorn Avinaashi।
Sudhaa Taan Bhari Murali Bajaai।
Chahun Dishi Jahaan Suni Paai।
Vriddh –Baal jete Naari Nar।
Mugdh Bhaye Suni Vanshi Ke Swar।
Daud Daud Pahuche Sab Jaai।
Kaahtu Me Jahaan Shyaam Kanhaai।
Jisane Shyaam Swaroop Nihaaraa।
Bhav Bhay Se Paayaa Chhutakaaraa।
॥ Doha ॥
Shyaam Salone Saanvaare,
Barbareek Tanudhaar ।
Ichchhaa Poorn Bhakt Ki,
Karo N Laao Baar॥
॥ It's Shree Khatu Shyam Chalisa ॥
No FAQ Available.
Verified Brand
सनातन संस्कृति सभी सभ्यताओं की जननी है और सनातन धर्म पृथ्वी के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है। वास्तव मे धर्म वह है, जो धारण किया जाए- धर्मः इति धार्यते। हमारा मंतव्य उन परंपराओं और अभ्यासों को प्रकाश में लाना और उन्हें सहज रूप से वर्तमान भारतीय समाज के बीच रखना है,
भारत में निवास करने वाले कई ऋषि-मुनियों, विद्वानों तथा प्रकृतिपूजक समाजों के अनुभवों और शोधों से शताब्दियों में विकसित हुए और जो पृथ्वी पर जीवात्मा-जगत को बनाए रखने के लिए अनिवार्य तत्व हैं । भारतीय संस्कृति में अध्यात्म का एक प्रतीक ओम या ओम् को माना जाता है। यह परम चेतना या आत्मान के सार को दर्शाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी किसी हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म में आध्यात्मिक पाठ किया जाता है तब उससे पहले ओम का जाप अवश्य किया जाता है। ॐ का जाप अगर निरंतर किया जाए तो इससे व्यक्ति का दिमांग शांत रहता है। इससे व्यक्ति के आंतरिक और बाह्य विकारों का भी निदान होता है। यह हमारी विडम्बना ही रही है कि ऐसे चमत्कारिक ज्ञान, जीवन के मूल रस और उद्देश्य से दूर होते जा रहे है आज हमारा अपना ही ज्ञान हम बाहरी देशों से आयातित कर रहे हैं, क्योंकि इस विषय में न तो हमारे पास अधिक सूचना है, न हमारी दिनचर्या में वे अभ्यास शामिल रह गए हैं, जो हमें आध्यात्मिकता और भौतिकता के संतुलन की समझ दे सकें। आज इस समृद्ध ज्ञान व अभ्यास को ढकोसला मान बाज़ार की ताक़तें अपनी पूरी जोर से हमारी पीढ़ी को प्रभावित कर उसे अपने वश में कर रही हैं। अतः हमारा ये प्रयत्न है कि विभिन्न ग्रंथों में भरा ज्ञान का भंडार आम लोगों के मध्य आए और उन्हें जीवन के आधारभूत सत्यों से अवगत कराकर एक उच्चस्तरीय मानव जीवन की रचना में योगदान कर सके और श्रृंखलाबद्व तरीके से सनातन वैदिक ज्ञान व सूचनाएं नियमित हमारे पाठकों के बीच आ सकें, जिससे इस कठिन समय में उनको जीवन की वह सही दिशा मिल सके, जिससे चित्त, वृत्ति और मनोवृत्ति स्वस्थ, समृद्व और संपन्न रह सके और हम (क्वालिटी लाइफ ) उच्चस्तरीय मानव जीवन को प्राप्त सकें। इस मंच से ज्ञान और सूचनाएं केवल अपनी पारंपरिकता की बात न कर उनके वैज्ञानिक तथा आधुनिक स्वरूप में उसकी उपयोगिता और उसके स्वरूप पर बात करें । हमारा प्रयास है कि हमारी आगामी पीढ़ी जीवन के वास्तविक स्वरूप व मूल्यों को जाने तथा एक मनुष्य के नाते खुद से खुद की वास्तविक पहचान कर सकें और वह अपनी तार्किकता, वैज्ञानिकता तथा उपयोगिता की कसौटी पर कसने के बाद स्वीकार कर सकें। इसी कारण से हमने आध्यात्म के प्रत्येक पहलु को किसी न किसी माध्यम से इस मंच के द्वारा छूने का प्रयत्न किया है। हमारा यह प्रयत्न " गागर में सागर" भरने के समतुल्य प्रतीत होता है किन्तु इसकी विवेचना हम अपने विद्वान पाठको पर छोड़ते है।
ॐत्व उद्देश्य व मंतव्य खंड में आपका स्वागत है। सनातन संस्कृति सभी सभ्यताओं की जननी है और सनातन पृथ्वी के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है। यहाँ स्पष्ट करना आवश्यक है कि, यहाँ धर्म शब्द का प्रयोग वर्तमान के धर्म शब्द से भिन्न अर्थों में किया जा रहा है। वास्तव मे धर्म वह है, जो धारण किया जाए- धर्मः इति धार्यते। अतः यह इसका तात्पर्य इसी दृष्टि से ग्रहणीय है और इन्हीं अर्थों मे सनातन धर्म और संस्कृति पृथ्वी के सबसे प्राचीन धर्म संस्कृतियों में से एक है। हालांकि इसके इतिहास के बारे में विद्वानों में अनेक मत हैं। इसकी शुरुआत को सिंधु घाटी की सभ्यता से जोड़कर देखा जाता है। यह ऐतिहासिक तथ्य हैं और इनके विवाद में जाना अभी हमारा मंतव्य नहीं है। हमारा मंतव्य तो उन परंपराओं और अभ्यासों को प्रकाश में लाना और उन्हें सहज रूप से वर्तमान भारतीय समाज के बीच रखना है, जो जंबूद्वीप और भारत क्षेत्र में निवास करने वाले तमाम ऋषियों, मुनियों, विद्वानों तथा प्रकृतिपूजक समाजों के अनुभवों और शोधों से शताब्दियों में विकसित हुए और जो पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं, जिन्हें हम अपनी सो काॅल्ड विकास-यात्रा में कहीं छोड़ते-भूलते आए हैं। यह प्रकृति के निकट, प्रकृति से जुड़ाव की कहानियाँ हैं, जो प्राकृतिक मानव के लिए पृथ्वी पर जीने का संबंल बनती रही हैं। आज विकास के इस पड़ाव पर हम, इसे सहजता से कैसे अपने जीवन में शामिल कर प्रकृति और पृथ्वी को, संस्कृति और समाज को बनाए रख सकते हैं, इसके बारे में बात करना, कहना, बताना और सुनना ही हमारा मंतव्य है। भारत में सनातन संस्कृति स्थायी रूप से विकसित हुई। भारत आज भी सांस्कृतिक विविधताओं की भूमि है, मानव-विज्ञान और वैज्ञानिक खोजों की भूमि, जिसका उल्लेख वेदों, उपनिषदों तथा अनेक सांस्कृतिक ग्रंथों में समृद्ध विरासत के रूप में किया गया है। आज यह एक स्वीकृत और सिद्ध तथ्य है कि हमारे ऋषियों-मुनियों तथा बुद्धिजीवियों द्वारा स्थापित दर्शन व ज्ञान समयातीत है तथा जीवन के सभी आयामों में महत्वपूर्ण है। इसी भूमि पर ज्ञान के वे प्रयोग हुए, जो समस्त संसार को भौतिकता तथा आध्यात्मिकता में संतुलन बनाकर विश्व बंधुत्व की स्थापना के लिए प्रेरित करते हैं। ज्ञान के ये तमाम आयाम, जो सनातन ऋषि संसार की आध्यात्मिक, भौतिक तकनीकों की प्रयोगशालाओं में विकसित हुए, आज अनेक वैश्विक शोधपरक संस्थाएं, जैसे- नासा, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एमआईटी)) इत्यादि में इस विषय में न सिर्फ अध्ययन किए जा रहे हैं, बल्कि इन प्रयोगों के प्रभावों पर भी काम भी किए जा रहे हैं। यह विडंबना ही है कि ऐसे चमत्कारिक ज्ञान और समझ से लबरेज देश की तमाम जनता और नौनिहाल पीढ़ी उपभोक्तावाद में रम चुकी है और जीवन के मूल रस और उद्देश्य से दूर होती जा रही । आज हमारा अपना ही ज्ञान हम बाहरी देशों से आयातित कर रहे हैं, क्योंकि इस विषय में न तो हमारे पास कोई सूचना है, न हमारी दिनचर्या में वे अभ्यास शामिल रह गए हैं, जो हमें आध्यात्मिकता और भौतिकता के संतुलन की समझ दे सकें। आज इस समृद्ध ज्ञान व अभ्यास को ढकोसला मान बाज़ार की ताक़तें अपनी पूरी शिद्दत से हमारी नवागत पीढ़ी को प्रभावित कर उसे अपने वश में कर रही हैं। अतः कुछ करने की आवश्यकता महसूस हो रही है। ॐत्व इस दिशा में एक पहल है। पंडितजी एक संगठन है, जो अब संस्थागत मंच से पोर्टल और ब्लाॅग के माध्यम से सक्रिय हो रहा है। यह दोनों वास्तविक मंच इस दिशा में कार्यरत हैं कि किस तरह विभिन्न ग्रंथों में भरा ज्ञान का भंडार आम लोगों के मध्य आए और उन्हें जीवन के आधारभूत सत्यों से अवगत कराकर एक उच्चस्तरीय मानव जीवन की रचना में योगदान कर सके। प्रयास यह है कि श्रृंखलाबद्व तरीके से सनातन वैदिक ज्ञान व सूचनाएं नियमित हमारे पाठकों के बीच आ सकें, जिससे इस कठिन समय में उनको जीवन की वह सही दिशा मिल सके। जिससे हमारा चित्त, वृत्ति और मनोवृत्ति स्वस्थ, समृद्व और संपन्न रह सके और हम (क्वालिटी लाइफ ) उच्चस्तरीय मानव जीवन को प्राप्त सकें। इस मंच से यह ज्ञान और सूचनाएं केवल अपनी पारंपरिकता की बात न कर उनके वैज्ञानिक तथा आधुनिक स्वरूप और वर्तमान में उसकी उपयोगिता और उसके स्वरूप पर बात करें । हमारा प्रयास है कि बाज़ार की चकाचौंध में डूबी हमारी आगामी पीढ़ी जीवन के वास्तविक स्वरूप व मूल्यों को जाने तथा एक मनुष्य के नाते खुद से खुद की वास्तविक पहचान कर सकें और वह अपनी तार्किकता, वैज्ञानिकता तथा उपयोगिता की कसौटी पर कसने के बाद स्वीकार कर सकें। दूसरे शब्दों मेें, यह मंच प्रकृति, प्रेम, चेतना की आशा तथा विश्वास से संसार को सराबोर करने हेतु कार्यरत रहेगा।
धन्यवाद
"इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. "
ॐत्व की युवा टीम अपनी ख़ुशी से भारतीय संस्कृति को फ़ैलाने के लिए बिना किसी भुगतान के काम करती है। हमारी टीम पूरी कोशिश कर रही है हम सभी काम कर रहे है क्यूंकि हम सभी चाहते है आने वाली भविष्य के पीढ़ियों के लिए एक सुनहरा धरोहर हम छोड़ कर जाये| लेकिन अगर आज हमारी नज़रो में ही हमारे देश की विरासतों की कोई कीमत नहीं उसका उपयोग नहीं तो हम सभी को त्यार हो जाना चाहिए की आने वाली भविष्य की पीढ़ियों हमारे देश की अनमोल विरासतों को अनउपयोगी और व्यर्थ किसी काम की नहीं है यही समझेगी और कहेगी| हम कोसिस कर रहे है ज्यादा से ज्यादा अपनी सस्कृति को दुसरो तक पहुंचा सके आप भी हमारा सहोग कर सकते है पोस्ट लिख करअपनी सस्कृति के बारे में, सहोग केवल पेसो से नहीं करते, बल्कि अपनी सस्कृति से जुडी चीजों को शेयर करके भी कर सकते है अपने जीवन को उसकी अच्छाइयों से जोड़ सके।
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
I want to Hire a Professional..
Omtva
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru