जीवन उमंग पॉलिसी क्या है : Jeevan Umang Plan 945
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
LIC भारत की सर्वश्रेष्ठ जीवन बीमा कंपनी है जो जीवन बीमा के क्षेत्र में ग्राहकों की सबसे लोकप्रिय बीमा कंपनी है जिसका क्लेम सेटलमेंट रेशियो सभी जीवन बीमा कंपनी में सबसे अधिक है | आज हम इसी कंपनी LIC द्वारा लोंच किए भारत के सर्वश्रेष्ठ जीवन बीमा प्लान जीवन उमंग टेबल नंबर 945 के बारे में जानेगे | LIC द्वारा पहले से चल रही जीवन बीमा पोलिसी जीवन उमंग Table No. 845 को कुछ बदलाव के साथ 1 फरवरी 2020 को जीवन उमंग Table No. 945 को शुरू किया गया है |
दोस्तों जीवन उमंग प्लान की विशेषताए जानकर आप हैरान हो जाएगे क्युकी यह एक होल लाइफ प्लान है जो आपको 100 वर्ष तक की जीवन बीमा कवरेज प्रदान करता है | इस प्लान को लेने के बाद जब आपकी पोलिसी का पीपीटी (PPT) – premium paying term समाप्त हो जायेगा तब उसके बाद बीमाधारक को टोटल सम-इन्सोर्ड अमाउंट का 8% प्रति वर्ष पेंशन के रूप में मिलने लगता है और यह आपको तब तक मिलता है जब तक आप जीवित रहते है अधिकतम 100% वर्ष तक इसके बाद आपको टोटल मेच्चेयोरटी अमाउंट और बोनस के साथ नॉमिनी को प्रदान कर दिया जाता है तो चलिए दोस्तों आज हम Jeevan umang LIC plan hindi में विस्तार से जानेगे जिसमे जीवन उमंग पॉलिसी क्या है :- Jeevan Umang Plan 945, जीवन उमंग प्लान के फायदे, जीवन उमंग प्लान की शर्तें व नियम और इसके लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है जानेगे इसके लिए आपको यह आर्टिकल शुरू से लेकर अंत तक पढ़ना पड़ेगा |
भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 1 फरवरी 2020 से शुरू किया गया एक प्लान है जो की एक प्रकार का होल लाइफ प्लान है | यह बीमाधारक को सम्पूर्ण जीवन की कवरेज 100 वर्षो तक प्रदान करता है जिसमे बीमाधारक को मेच्चेयोरटी के पहले जब तक बीमाधारक जीवित रहता है उसको Sum insured amount का 8 प्रतिशत प्रति वर्ष पेंशन के रूप में प्रदान किया जाता है |
जब बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो सम्पूर्ण राशि, बोनस के साथ बीमित व्यक्ति को प्रदान कर दी जाती है | अतः इस पोलिसी को जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी के नाम से जाना जाता है |
| नाम | LIC's Jeevan Umang |
| प्लान नंबर | 945 |
| UIN No. | 512N312V02 |
| कंपनी | Life Insurance Corporation of India / भारतीय जीवन बीमा निगम |
| वेबसाइट | www.licindia.in |
Jeevan umang LIC plan hindi में आज हम जानेगे की इस प्लान को लेने के क्या-क्या फायदे है तो चलिए जानते है इसके बारे में |
जीवन उमंग प्लान का यह सबसे यूनिक फायदा है जिसमे बीमाधारक के प्रीमियम भुगतान अवधी समाप्त होते ही उसके टोटल सम- इन्स्योर्ड का 8 प्रतिशत प्रति वर्ष पेंशन के रूप में आजीवन अवधि तक प्रदान किया जाता है | उदाहरण :- जैसे यदि कोई व्यक्ति 10 लाख का सम इन्स्योर्ड अमाउंट की पोलिसी लिया है तो उसके प्रीमियम की समाप्ति के बाद उसको 80 हजार रूपए प्रति वर्ष आजीवन ( अधिकतम 100 वर्ष तक ) प्रदान किया जाता है |
Lic jeevan umang plan के अंदर लोन की सुविधा भी प्रदान की जाती है इसके लिए पोलिसी को कम से कम 3 वर्षो तक चलाना पड़ता है | लोन का अमाउंट सरेंडर वैल्यू पर और पोलिसी कितने समय तक चली है इस पर निर्भर करता है |
यह पोलिसी आप अपने बच्चो के लिए या अपने पोते-पोतियों के लिए भी ले सकते है इसके लिए इसमें यह सुविधा प्रदान की गयी है | डेट बैकिंग के माध्यम से यह अपने बच्चो के बर्थ डेट पर या मैरिज एनुवार्शरी के दिन पोलिसी को डेट ऑफ़ कमिटमेंट के माध्यम से उसी दिन ले कर उनको एक गिफ्ट के तौर पर दे सकते है |
जब उनके प्रीमियम भरने का समय समाप्त होगा तो उसी डेट पर टोटल सम-इन्स्योर्ड का 8% प्रदान कर दिया जायेगा जो माता-पिता द्वारा अपने बच्चो के लिए गिफ्ट हो सकता है |
बीमाधारक द्वारा Jeevan umang पोलिसी लेने के दिन से लेकर 100 वर्ष की अवधि तक पुरे पोलिसी पीरियड के अंदर यदि बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो इस दौरान नॉमिनी को टोटल सम-इन्स्योर्ड और उस समय तक का बोनस प्रदान कर दिया जाता है |
ऐसे समय में बोनस का अमाउंट पोलिसी पीरियड के समय पर निर्भर करता है अर्थात पोलिसी जितनी समय तक चलेगी बोनस उतना ही ज्यादा प्रदान किया जायेगा |
Jeevan umang LIC plan hindi में जानते है की इसमें टैक्स बेनिफिट भी प्रदान किया जाता है | यदि बीमाधारक प्रीमियम का भुगतान करता है तो उसको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स पर छूट प्रदान की जाती है |
बीमाधारक को मेच्चेयोरटी का भुगतान और मृत्यु के समय नॉमिनी को डेथ बेनिफिट के समय इनकम टैक्स के सेक्शन 10(10D) के तहत टैक्स पर छूट प्रदान किया जाता है |
Jeevan umang LIC plan hindi जो की बच्चे के जीवन को भी सुरक्षित करती है और आप अपने बच्चो के लिए भी ले रहे है तो यह जानना बहुत जरुरी है की बच्चे के रिस्क की कवरेज कब से शुरू होती है |
Jeevan umang LIC plan hindi में आज हम जानेगे की इस प्लान को लेने के क्या नियम और शर्ते है ताकि हम अपने जरुरत के हिसाब से सही टर्म की पोलिसी का चुनाव कर सके |
| क्र. नं. | नाम | ऑप्शन 1 | ऑप्शन 2 | ऑप्शन 3 | ऑप्शन 4 |
| 1. | पीपीटी (PPT) – premium paying term | 15 वर्ष | 20 वर्ष | 25 वर्ष | 30 वर्ष |
| 2. | प्लान खरीदने की अधिकतम उम्र | 55 वर्ष | 50 वर्ष | 45 वर्ष | 40 वर्ष |
| 3. | प्लान खरीदने की न्यूनतम उम्र | 15 वर्ष | 10 वर्ष | 5 वर्ष | 90 दिन |
| 4. | PPT के ख़त्म होते समय न्यूनतम उम्र | 30 वर्ष | 30 वर्ष | 30 वर्ष | 30 वर्ष |
| 5. | PPT के ख़त्म होते समय अधिकतम उम्र | 70 वर्ष | 70 वर्ष | 70 वर्ष | 70 वर्ष |
| 6. | पोलिसी मेच्चेयोरटी के समय उम्र | 100 वर्ष | 100 वर्ष | 100 वर्ष | 100 वर्ष |
| 7. | न्यूनतम सम-अस्योर्ड अमाउंट | 2 लाख रूपए | 2 लाख रूपए | 2 लाख रूपए | 2 लाख रूपए |
| 8. | अधिकतम सम-अस्योर्ड अमाउंट | कोई सीमा नहीं | कोई सीमा नहीं | कोई सीमा नहीं | कोई सीमा नहीं |
LIC जीवन उमंग प्लान खरीदने से पहले बीमाधारक व्यक्ति को प्लान से जुडी हुई दस्तावेजो के बारे विस्तार से जानकारी होना बहुत जरुरी है तो चलिए जानते है इसके बारे में |
LIC के जीवन उमंग प्लान के इतने फायदे है जो आपको किसी और दुसरे प्लान में देखने को नहीं मिलेगा | इसके अतिरिक्त जीवन उमंग प्लान अपने ग्राहकों को कुछ अन्य फायदे पहुचाने के राइडर प्लान भी ऑफर करता है जिसको बीमाधारक अपने जरुरत के हिसाब से ले सकता है और अतिरिक्त लाभ उठा सकता है |
नोट – राइडर का मतलब प्लान के अलावा अतिरिक बेनिफिट होता है जिसको लेने के लिए बीमाधारक को अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है | यदि बीमाधारक पोलिसी अपने बच्चे के लिए खरीद रहा है तो उसे प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर जरुर लेना चाहिए क्युकी यदि बीमाधारक को कुछ हो जाए तो बचे हुए प्रीमियम का भुगतान बीमा कंपनी स्वयं करेगी |
ग्रेस पीरियड का मतलब होता है प्रीमियम भरने के लिए अतिरिक्त समय | ग्रेस पीरियड के दौरान पूरी कवरेज बनी रहती है और इस दौरान यदि क्लेम आता है तो LIC उसका पूरा भुगतान करती है |
ग्रेस पीरियड इस बात पर निर्भर करता है की बीमाधारक प्रीमियम का भुगतान करने के लिए कौन सा पेमेंट मोड अपने लिए चुना है |
जीवन उमंग प्लान में इसकी भी सुविधा प्राप्त होती है | यदि बीमाधारक 3 वर्ष या इससे अधिक समय तक प्रीमियम का भुगतान लगातार करता है तो बीमाधारक अपने पोलिसी को सरेंडर कर सकता है |
यदि आप किसी वजह से प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाते तो कुछ समय बाद आपकी की पोलिसी बंद हो जाती है तो बंद हुई पोलिसी को पुनः चालू करना रिवाइवल ऑफ़ पोलिसी कहलाता है |
यदि आपकी पोलिसी बंद हो गई या पेड-अप वैल्यू में चली गई तो बीमाधारक जीवन उमंग पोलिसी को 5 वर्ष के भीतर कभी भी बचे हुए प्रीमियम का भुगतान ब्याज ( Intrest ) के साथ करके इस पोलिसी को चालू कर सकता है | ध्यान रहे अन्य LIC पोलिसी में यह 2 वर्ष के लिए मिलता है |
पेड-अप वैल्यू ही lic के जीवन उमंग पोलिसी को सबसे अलग और सबसे अच्छी बनाता है | यदि बीमाधारक लगातार 3 वर्ष या उससे कुछ अधिक समय तक पोलिसी का प्रीमियम भरा है और फिर पोलिसी का प्रीमियम नहीं भर पाता है तो भी बीमाधारक की पोलिसी बंद नहीं होती बल्कि उसके घटे हुए सम-अस्सोर्ड के साथ चलती रहती है और यह पोलिसी तब तक चलेगी जब तक बीमाधारक की मृत्यु न हो जाए या बीमाधारक पोलिसी को बंद न कर दे |
शर्त – 1. पोलिसी कम से कम 3 वर्षो तक चली हो | 2. पेड-अप वैल्यू कम से कम 2 लाख हो या ज्यादा हो अर्थात बीमाधारक जितना प्रीमियम का भुगतान किया है उसकी टोटल वैल्यू 2 लाख तक होनी चाहिए |
यदि आप LIC Jeevan Umang plan को ऑनलाइन घर बैठे आवेदन करना चाहते है तो आप कर सकते है बस इससे जुडी हुई कुछ जानकारिया आपके पास होनी चाहिए जिससे आवेदन के दौरान आपको किसी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े |
यदि बीमा खरीदने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो व्यक्ति भारतीय जीवन बीमा निगम की पास की ब्रांच ऑफिस में जाकर ऍलआईसी जीवन उमंग का प्लान no. 945 खरीद सकता है |
जीवन उमंग पोलिसी एक होल लाइफ प्लान जो बीमाधारक को 100 वर्ष तक की कवरेज प्रदान करता है और PPT ख़त्म होते ही बीमित व्यक्ति को उसके टोटल सम-अस्सोर्ड अमाउंट का 8% पेंशन के रूप में रिटर्न प्रदान करता है |
जीवन उमंग पोलिसी बीमित व्यक्ति को पुरे लाइफ की कवरेज प्रदान करता है साथ ही उसको डेथ बेनिफिट, टैक्स बेनिफिट, 8% पेंशन क रूप में रिटर्न और सरवाईवल बेनिफिट आदि प्रकार के फायदे प्राप्त होते है |
जब आप LIC से Insurance policy खरीदते है तो उस समय जीवन उमंग टेबल नंबर 945 का चुनाव करते है जो बीमाधारक को lic के प्लान की आइडेंटिटी प्रदान करता है |
जीवन बीमा के क्षेत्र में भारत की सबसे अच्छी LIC पोलिसी जीवन उमंग प्लान है जो आपको बहुत कम प्रीमियम में पूरी लाइफ का कवरेज प्रदान करता है |
जीवन उमंग प्लान 845 को lic द्वारा सबसे पहले लोंच किया गया था लेकिन 1 फरवरी 2020 को इसमें कुछ परिवर्तन करते हुए एलआईसी द्वारा इसे एक नए नाम जीवन उमंग प्लान नंबर 945 के नाम से लोंच किया गया है |
No FAQ Available.
Verified Brand
मै हु आप का वित्तीय सलाहकार (फाइनैंशल एडवाइजर) आपको वित्तीय जोखिम को खत्म करने और लंबी अवधि में वित्तीय लाभ के लिए रणनीति बनाने में मदद करता हु। मै आपको बेहतर प्लान दे सकता हु जो आपको आपके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही रास्ते पर रख सकता हु।
वित्तीय सलाहकार (फाइनैंशल एडवाइजर) विविध पृष्ठभूमि से आते हैं और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं। इस वजह से, वे भ्रमित करने वाले शब्दजाल को समझाने और म्यूचुअल फंड चुनने में आपकी मदद करने के अलावा और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
सीधे शब्दों में कहें तो वित्तीय सलाहकार आपको हर तरह की वित्तीय योजना (फाइनैंशल प्लानिंग) बनाने में मदद करते हैं। वह आपके आज को संवारने के साथ साथ रिटायरमेंट तक की प्लानिंग में आपकी मदद कर सकते हैं।
प्रत्येक प्रकार के वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) अलग-अलग वित्तीय लक्ष्यों तक पहुँचने में आपकी मदद करने के लिए विशिष्ट रूप से योग्य होते हैं।
वित्तीय सलाहकार आपकी अभी की कंडिशन के साथ के आपकी भविष्य की योजनाओं का सही से विश्लेषण करता है। इसके बाद आपकी क्षमता के अनुसार बिना आपको सही निर्णय लेने में मदद करता है। हालांकि फाइनेंशियल एडवाजर की बातों पर आप हमेशा आंख बद करके विश्वास नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको जरूरी है कि आप उससे सलाह लें और अन्य रिसर्च करके सही निर्णय लें। वित्तीय सलाहकार आपको निम्न बातों की जानकारी दे सकते हैं:
आप रिटायरेंट (Retirement) के बाद अपनी जिंदगी को कैसे देखते हैं? क्या आप दुनिया घूमना चाहते हैं? क्या आप अपना खुद का व्यवसाय खोलने के बारें में सोचते हैं? क्या आप अपनी एनजीओ खोल कर लोगों की मदद करना चाहता हैं? कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका सपना क्या है, आपको दो या तीन दशकों या उससे अधिक तक ले जाने के लिए स्थिर आय स्त्रोतों की आवश्यकता है।
एक इनवेस्टमेंट प्रोफेशनल (Investment Professional) की तरह एक वित्तीय सलाहकार आपको न केवल धन बनाने में मदद कर सकता है, बल्कि लंबी अवधि के लिए पैसा कैसे बचा कर रखें यह भी सिखाते हैं। वे आपकी अनुमानित वित्तीय जरूरतों का अनुमान लगा सकते हैं और आपकी रिटायमेंट सेविंग को बढ़ाने के तरीकों की प्लानिंग बना सकते हैं। वह आपको सलाह दे सकते हैं कि आपको वर्तमान में कैसी जगह पैसा लगाएं ताकि आने वाले समय में वह पैसा बढ़े और सुरक्षित भी रहे।
रिटायरमेंट की प्लानिंग लंबी होती है इसलिए ऐसे निवेशों में लंबा समय मिलता है जहां आप रिस्क कम ही रखना चाहें जैसे लंबी अवधि के म्यूच्यूअल फंड्स, एलआईसी, नेशनल बॉंड्स आदि।
कुछ वित्तीय सलाहकार निवेश पेशेवर यानि इनवेस्टमेंट प्रोफेशनल भी होते हैं। स्मार्टवेस्टर पेशेवरों की तरह, वे आपको यह पता लगाने में मदद कर सकते हैं कि आपके लिए कौन से म्यूचुअल फंड या स्टॉक्स या आईपीओ सही हैं और आपको यह दिखा सकते हैं कि अपने निवेश का प्रबंधन और अधिकतम लाभ कैसे उठाएं? वे आपको जोखिमों को समझने में भी मदद कर सकते हैं? एक सफल इनवेस्टमेंट प्रोफेशनल रिस्क के साथ ही बेनेफिट को दिखाता है लेकिन वह जोखिम को भी आपके समक्ष रखता है ताकि आपसे कोई गलती ना हो।
इनवेस्टमेंट प्रोफेशनल आपको आर्थिक जगत की उथल-पुथल से बचाने में मदद करते हैं। वह जानकारी रखते हैं कि कब कौन सा बाजार ऊपर जाएगा कब कौन सा नीचे।
हर साल टैक्स को लेकर अगर आप भी परेशान रहते हैं तो आपको मदद लेनी चाहिए टैक्स प्लानर्स की। टैक्स एक ऐसी चीज है जो हर कुछ सालों में बदलती रहती हैं और इसे समझने में काफी मशक्त करनी पड़ती है। टैक्स प्लानिंग करने वाले शख्स आपको बताते हैं कि आपको कितना टैक्स भरना है और आप इस टैक्स को कैसे बचा सकते हैं? वह आपके टैक्स को भी आपकी सेविंग बनाने में निपुण होते हैं।
लेकिन ध्यान रखें, आपको कभी भी केवल करों के आधार पर निवेश के निर्णय नहीं लेने चाहिए। कई बार टैक्स सेविंग के चक्कर में हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका आर्थिक लाभ हमें नहीं मिलता।
जीवन के अंत की योजना के बारे में बात करना सर्वथा निराशाजनक लग सकता है, लेकिन ऐसा होना जरूरी नहीं है। चाहे आपने अपना पहला घर खरीदा हो या 30 वर्षों से अपना खुद का व्यवसाय चला रहे हों, आपको यह चुनना होगा कि उन संपत्तियों का क्या करना है जिनके लिए आपने इतनी मेहनत की है।
कल के लिए टालने के लिए यह सामान बहुत महत्वपूर्ण है! अधिकांश लोगों के लिए, एक वसीयत बनाना और जीवन बीमा प्राप्त करना पर्याप्त है- और आप हमेशा समायोजित और अनुकूलित कर सकते हैं क्योंकि आपके जीवन की परिस्थितियां (Circumstances ) बदलती हैं।
लेकिन अगर आपकी स्थिति अधिक जटिल (Complex ) है, तो वित्तीय सलाहकार (विशेष रूप से एक धन प्रबंधक यदि आप लाखों रूपए की संपत्ति का प्रबंधन कर रहे हैं) या संपत्ति नियोजन अनुभव वाले वकील के साथ काम करना जरूरी है। वे आपको यह सुनिश्चित करने के लिए एक योजना बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दे सकते हैं कि आपकी इच्छाओं को पूरा किया जाए। आप उसके साथ आने वाली मन की शांति पर मूल्य टैग नहीं लगा सकते हैं!
एक उम्र के बाद हमारा स्वास्थ्य ही एक ऐसा धन होता है जो बढ़ने की अपेक्षा कम हो सकता है। इसलिए हेल्थ प्लानिंग और आने वाले समय में बीमारियों पर होने वाले खर्च के लिए धन अर्जित करना एक चुनौती होती है। इस चुनौती के लिए हेल्थ या लॉन्ग टर्म केयर प्लानर आपकी मदद करते हैं।
बुढ़ापे में आप अपने खर्चों की तैयारी के लिए आप क्या कर सकते हैं? एक वित्तीय सलाहकार या बीमा एजेंट (insurance agent ) दीर्घकालिक देखभाल बीमा के लिए आपको सुझाव दे सकता है। फिर आप एक ऐसी योजना चुन सकते हैं जो अभी और भविष्य में सस्ती हो, जब आपको इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होगी।
फाइनेंसियल एडवाइजर को चुनते हुए आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिएः
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
I want to Hire a Professional..
funds advisor
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru