भारतीय त्योहार दीपावली क्या है क्यों मनाई जाती है ।
꧁ Digital Diary ༒Largest Writing Community༒꧂
दीपावली भारत का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। यह प्रकाश का त्यौहार है। यह पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। हिंदू लोग इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। यह कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। दीपावली के विषय अनेक कहानियां प्रचलित है। कुछ लोग मानते हैं कि इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के पश्चात वनों से वापस अयोध्या आए थे। इसलिए लोगों ने उनके स्वागत में अपने घरों में मिट्टी के दीपक जलाए थे। जैन लोग मानते हैं कि इस दिन भगवान महावीर ने निर्वाण प्राप्त किया था। कुछ लोग मानते हैं कि इस दिन भगवान श्री कृष्णा ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। यह खुशियों का त्यौहार है। लोग उत्साह से भरे होते हैं। लोग अपने घरों वह दुकानों को साफ करते है। वे उनकी सफेदी करते है। वे अपने घरों और दुकानों को सजाते हैं। सभी जगह दीपक रखे जाते है। लोग रंग बिरंगी मोमबत्ती जलाते हैं। मिठाइयां व गिफ्टों का आदान-प्रदान होता है। बच्चे पटाखे पटकते हैं । इस दिन रात मैं लोग धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं । इस दिन कुछ लोग शराब पीते हैं। कुछ लोग जुआ खलते हैं। इस प्रकार में अपनी गाड़ी कमाई को गवा देते हैं। पटाखे छुड़ाने से अनेक दुर्घटनाएं हो जाती हैं । दीपावली एक अच्छा त्यौहार है और यह खुशी से भरा होता है।
No FAQ Available.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
vanshika pal
@DigitalDiaryWefru