रात को सोने से पहले मेड‍िटेशन करना कई मायनों में फायदेमंद होता है। जानें इसे करने का तरीका।

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



रात को सोने से पहले मेड‍िटेशन करना कई मायनों में फायदेमंद होता है। जानें इसे करने का तरीका।

Bedtime Meditation: ध्‍यान करने से शरीर और मन से जुड़ी समस्‍याएं दूर होती हैं। मेड‍िटेशन द‍िन के समय भी क‍िया जाता है और रात के समय भी। रात को क‍िए जाने वाले मेड‍िटेशन को बेडटाइम मेड‍िटेशन के नाम से जानते हैं। रात को सोने से पहले मेड‍िटेशन करने से रक्‍तचाप सामान्‍य होता है, हृदय गति का स्‍तर भी सामान्‍य होता है, वजन घटाने में मदद म‍िलती है। मानस‍िक तनाव को कम करने के ल‍िए बेडटाइम मेड‍िटेशन फायदेमंद माना जाता है। आगे जानेंगे बेडटाइम मेड‍िटेशन के अन्‍य फायदे और ध्‍यान करने का तरीका

रात को मेड‍िटेशन करने का तरीका- Bedtime Meditation 

साफ जगह पर बैठ जाएं और कमरे में हल्‍का अंधेरा रखें। 

आंखों को बंद करके माहौल को तनाव मुक्‍त बनाएं। 

गहरी सांस लें और छोड़ें। शरीर को ढीला छोड़ें। 

श्वास पर ध्यान केंद्रित करें और प्रक्रिया को दोहराएं।

मन की च‍िंताओं को भूल जाएं। 

हर द‍िन 30 म‍िनट तक मेड‍िटेशन का प्रयास कर सकते हैं।

हल्‍का संगीत सुनें 

रात को ध्‍यान करने के ल‍िए हल्‍के संगीत की मदद ले सकते हैं। म्‍यूज‍िक या संगीत की मदद से तनाव कम होता है। संगीत सुनने से लय बनाने में भी म‍दद म‍िलती है। हल्‍का संगीत सुनकर मेड‍िट‍ेशन करने से गहरी नींद आती है। जो लोग मानसि‍क समस्‍या से गुजर रहे हैं, उन्‍हें ये तरीका ट्राई करना चाह‍िए।         

रात को मेड‍िटेशन करने के फायदे- Bedtime Meditation Benefits

रात को सोने से पहले मेडि‍टेशन करने से शरीर में मेलाटोन‍िन का स्‍तर बढ़ जाता है। 

मेलाटोन‍िन का स्‍तर बढ़ने से तनाव कम होता है। 

इस तरह एंग्‍जाइटी कम करने में मदद म‍िलती है।      

बेडटाइम मेड‍िटेशन करने से स‍िर दर्द और मसल्‍स टेंशन से भी आराम म‍िलता है।  

अगर नींद जल्‍दी टूट जाती है या ठीक से नहीं सो पाते, तो रात को ध्‍यान करके सोना फायदेमंद है। 

रात को मेड‍िटेशन करने से बढ़े हुए हृदय गति को कम करने में म‍दद म‍िलती है। 

रात को मेड‍िटेशन करेंगे, तो बीपी कंट्रोल करने में मदद म‍िलेगी। 

जो लोग ओवर थि‍क‍िंग करते हैं, उन्‍हें रात को मेड‍िटेशन करके सोना चाह‍िए।

सुबह ध्‍यान करना चाह‍िए या रात में?

डॉ नेहा ने बताया क‍ि ये पूरी तरह से एक व्‍यक्‍ति‍गत मामला है। क‍िसी भी समय ध्‍यान करना फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह जल्‍दी उठकर मेड‍िटेशन करते हैं तो शरीर में ताजगी महसूस होती है। साथ ही शरीर को एक नई ऊर्जा म‍िल पाती है ज‍िसके साथ आप अपने द‍िन की शुरुआत कर सकते हैं। लेक‍िन ज‍िन लोगों को सुबह जल्‍दी उठने में परेशानी होती है, वो रात को भी मेड‍िटेशन कर सकते हैं। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी, तो ध्‍यान करने का मन नहीं लगेगा और हर समय सुस्‍ती बनी रहेगी। इसल‍िए आप ध्‍यान करने का समय अपने रूटीन के मुताब‍िक ही चुनें।

 

बेडटाइम मेड‍िटेशन करने से अन‍िद्रा, तनाव और कई शारीर‍िक समस्‍याओं को दूर करने में मदद म‍िलती है। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।

FAQ

No FAQ Available.

Khushi prerna

Khushi prerna

Verified Brand

MY name is Khushi. and I,m delighted to share a little bit about my self with you. first and foremost, I am a student eager to learn and grow I am fourteen years old.Istudy in class 9th I am fourteen years old. school name rajkiya Kanya inter college Deoband saharanpur. I always eager to explore new subject math or science fascinated me but I also .About My Family .My family members 5 my father , mother , sister, brother, grandfather .there are my biggest supporter always there to cheer me on and lend a helping hand when needed. I have...  Read More




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments





<