क्या मेडिटेशन करने से स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है? जानें एक्सपर्ट से

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



क्या मेडिटेशन करने से स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है? जानें एक्सपर्ट से

मेडिटेशन का प्रभाव पूरे  स्वास्थ्य पर पड़ता है। लेकिन क्या यह हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है?

Does Meditation Improve Skin: प्राचीन समय से भारत में ध्यान करने का बहुत महत्व रहा है। यह ऋषि-मुनियों के समय से चलकर आज भी कई लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बना हुआ है। आजकल की भागदौड़ बड़ी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन करना हर किसी के लिए जरूरी भी हो गया है। इससे स्ट्रेस, एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग जैसी कई समस्याओं से राहत मिलती है। मेडिटेशन के फायदों को फिजिकल और मेंटल हेल्थ ही नहीं, बल्कि स्किन हेल्थ से जोड़कर भी देखा जाने लगा है। लेकिन क्या यह वाकई त्वचा के लिए फायदेमंद होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि लखनऊ के योगवशी (Yogvashi) योगा इंस्टीट्यूट की योगा एक्सपर्ट वैशाली सिंह से। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

क्या मेडिटेशन त्वचा के लिए फायदेमंद है? Does Meditation Beneficial For Skin Health

एक्सपर्ट के मुताबिक मेडिटेशन हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के साथ स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। मेडिटेशन करने से ब्रेन में न्यूरोलॉजिकल चेंजेस होते हैं। इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होते हैं और स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है। रोज मेडिटेशन करने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है।

मेडिटेशन करने से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं? How Meditation Is Beneficial For Skin Health

एक्ने और रिंकल्स कम होते हैं- Reduce Acne and Wrinkles

स्ट्रेस और एंग्जायटी के कारण त्वचा बेजान और रूखी नजर आने लगती है। लेकिन मेडिटेशन करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे रिंकल्स और हार्मोनल एक्ने की समस्या कम होती है। इससे अंडर आई बेग्स और स्किन पर रेडनेस रहने जैसी समस्याएं कम होती हैं।

डार्क सर्कल्स कम होते हैं- Reduce Dark Circles

मेडिटेशन करने से डार्क सर्कल्स भी कम होने लगते हैं। इससे बॉडी में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ जाता है और स्किन हेल्दी रहती है। मेडिटेशन के दौरान हम लंबी सांस लेते हैं। इससे बॉडी में ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स का फ्लो बढ़ता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और सेल्यूलर हेल्थ भी इंप्रूव होती है। यह डल स्किन, आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं को खत्म करता है।

स्किन टोन इंप्रूव होता है- Improve Skin Health

 

स्किन टोन को इंप्रूव करने के लिए भी मेडिटेशन फायदेमंद है। स्ट्रेस के कारण स्किन बेरियर को नुकसान होता है। इससे स्किन की मॉइस्चर और रिपेयर करने की क्षमता कम होती है। इससे मुंहासे, सोराइसिस और एक्जिमा जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। मेडिटेशन करने से त्वचा में खुजली और रेडनेस भी कम होती है। ये सभी चीजें स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करती हैं।

नेचुरल ग्लो बना रहता है- Natural Glow

मेडिटेशन करने से त्वचा में प्राकृतिक निखार भी आता है। इससे ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो बढ़ता है, जो स्किन हेल्थ इंप्रूव करता है। मेडिटेशन करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी भी कंट्रोल होती है। त्वचा में होने वाले इन सभी बदलावों से चेहरे पर निखार बना रहता है।

FAQ

No FAQ Available.

Khushi prerna

Khushi prerna

Verified Brand

MY name is Khushi. and I,m delighted to share a little bit about my self with you. first and foremost, I am a student eager to learn and grow I am fourteen years old.Istudy in class 9th I am fourteen years old. school name rajkiya Kanya inter college Deoband saharanpur. I always eager to explore new subject math or science fascinated me but I also .About My Family .My family members 5 my father , mother , sister, brother, grandfather .there are my biggest supporter always there to cheer me on and lend a helping hand when needed. I have...  Read More




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments





<