सुबह उठकर सबसे पहले ध्यान करने से सफलता कभी आपका साथ नहीं छोड़ेगी
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
मेडिटेशन का अभ्यास करना एक ऐसी साधना है जो हमारे जीवन को सही दिशा देने और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। खासकर, सुबह ध्यान लगाने के बहुत सारे फायदे हैं जो हमें न केवल मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी फायदा पहुंचाता है। इस लेख में, हम जानेंगे कि सुबह ध्यान लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।
अगर भविष्य में सफल होना है तो सबसे पहले मानसिक शांति और मन की स्थिरता जरूरी है। मन बड़ा चंचल होता है जिसने इसे नियंत्रित कर लिया वो किसी भी बाधा को पार कर सकता है और कहीं भी पहुंच सकता है लेकिन ये इतना आसान नहीं है। मन की गति इतनी तेज़ होती है कि इस पर कंट्रोल करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। यही कारण है कि ऋषि मुनियों और बड़े-बड़े ज्ञानियों ने ध्यान को मन को नियंत्रित करने का सबसे बड़ा टूल बताया है। ध्यान लगाने से मन एकाग्र होता है और एकाग्र मन बड़े से बड़े फैसले करने में सहज और सक्षम होता है।
सुबह-सुबह आप जो करेंगे उसका असर आपके पूरे दिन पर रहता है इसलिए अगर आप खुद से कनेक्ट होना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि आप खुद को जान सकें तो सुबह ध्यान जरूर लगाएं। ये पूरा दिन आपका आपसे कनेक्शन बनाए रखता है। ध्यान के जरिए आप जीवन के मूल्यों को समझते हैं। इससे आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो सकते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि अगर शरीर ही स्वस्थ नहीं तो कितने ही सफल हो जाओ कोई फायदा नहीं। सुबह-सुबह जो लोग प्रतिदिन मेडिटेशन करते हैं वो मेडिटेशन ना करने वालों के मुकाबले बीमारियों से दूर रहते हैं। यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है। मेडिटेशन के दौरान हम गहरी सांस लेते हैं तो परिणामस्वरूप, हमारा दिल और श्वसन प्रणाली मजबूत रहती है।
No FAQ Available.
Verified Brand
I love exploring new subjects, especially Mathematics and Science. My day is highly disciplined: I wake up at 7:00 AM, walk to school with my friends at 9:00 AM, and return by 4:00 PM. To excel in my studies, I attend tuitions daily from 4:00 PM to 5:30 PM.
Family & Support System
I belong to a loving family... Read More
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Khushi prerna
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru