ध्यान की शक्ति को पहचाने
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
ध्यान की शक्ति को पहचानें (Power of Meditation )
आज की इस रफ्तार भरी और अस्त-व्यस्त दुनिया में, कई लोगों के लिए आंतरिक शांति और सेहत प्राथमिकता बन गए हैं। ध्यान, गति से स्थिरता की यात्रा है, ध्वनि से मौन तक। ध्यान करने की आवश्यकता प्रत्येक मनुष्य में विद्यमान होती है क्योंकि मानव जीवन की प्राकृतिक प्रवृत्ति एक ऐसे आनन्द को खोजना है जो कभी कम न हो, वह प्रेम जो कभी भी विकृत नहीं हो या नकारात्मक भावों में परिवर्तित न हो। क्या ध्यान आपके लिए पराया है? बिल्कुल नहीं। वह इसलिए क्योंकि आप अपने जन्म से पहले कुछ महीनों के लिए ध्यानस्थ थे। आप कुछ न करते हुए, अपनी माता की गर्भ में थे। यहाँ तक कि आपको अपना खाना भी नहीं चबाना पडता था यह सीधे आपके पेट में पहुंचाया जाता था और आप प्रसन्नतापूर्वक तरलता में तैर रहे थे, उलट-पुलट होते हुए, लात मारते हुए, कभी यहाँ तो कभी वहाँ, लेकिन ज्यादातर प्रसन्नतापूर्वक तैरते रहे। यही ध्यान या पूर्ण विश्राम है।
आत्मा के लिए भोजन
अगर आप ध्यान से होने वाले लाभ देखेंगे तो आप यह महसूस करेंगे कि आज के समय में ध्यान बहुत महत्वपूर्ण है। पुराने समय में ध्यान को आत्मबोध के लिए व्यवहार में लाया जाता था, स्वयं की खोज के लिए प्रयोग किया जाता था। ध्यान दुखों को मिटाने और समस्याओं से निपटने का रास्ता हुआ करता था। यह अपनी क्षमताओं को सुधारने का भी तरीका हुआ करता था। अतीत में इसे, इन तीनों चीजों के लिए उपयोग किया जाता था। आज, अगर आत्मबोध को छोड दें, तो आप देखेंगे कि आज की सामाजिक बुराईयाँ, तनाव और चिन्ता, इन सभी के हेतु, ध्यान आवश्यक है। आपके जीवन में जितनी अधिक जिम्मेदारी उतनी अधिक ध्यान की जरूरत। अगर आप के पास करने को कुछ नहीं है तो शायद ध्यान की आपको इतनी आवश्यकता न हो। लेकिन आप जितने व्यस्त हैं, उतना ही कम समय है आपके पास, और उतना अधिक कार्य आपके पास एवं ततपश्चात, आपकी इच्छाएँ और आकांक्षाएँ हैं, अत: आपको ध्यान की ज्यादा आवश्यकता होगी। ध्यान, न केवल आपको तनाव से मुक्त करता है और आपको शक्ति देता है, बल्कि यह आपको चुनौतियों का सामना करने के सामर्थ्य में वृद्वि करेगा। ध्यान हमें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। संगीत भावनाओं का भोजन है; ज्ञान भोजन है बुद्वि का मनोरंजन आहार है मन का; ध्यान भोजन है हमारी आत्मा का या चेतना का। यह मन का उर्जाप्रदायक है।
No FAQ Available.
Verified Brand
I love exploring new subjects, especially Mathematics and Science. My day is highly disciplined: I wake up at 7:00 AM, walk to school with my friends at 9:00 AM, and return by 4:00 PM. To excel in my studies, I attend tuitions daily from 4:00 PM to 5:30 PM.
Family & Support System
I belong to a loving family... Read More
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Khushi prerna
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru