महाबली भीम

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



    महाबली भीम

बहुत पुरानी बात है। उन दिनों पांडव वन में अज्ञात्वस की शर्त पूरी कर रहे थे और अपनी माँ कुंती के साथ किसी ब्राह्मण के घर में रहते थे। पांडवों ने अपने वेश बदल लिए थे, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके।

 

 

 

एक दिन भीम को छोड़कर बाकी भाई बाहर गए हुए थे। भीम कुंती से बातें कर रहा था कि घर के स्वामी ब्राह्मण के रोने की आवाज सुनाई दी।

 

उसके रोने की आवाज सुनकर दोनों को बहुत आश्चर्य हुआ, लेकिन उन्हें इसका कोई कारण समझ में नहीं आया। तब दोनों उसके पास गए तथा रोने का कारण पूछा। पहले तो उसने उन दोनों को टालने की बहुत कोशिश की। फिर उसने बताया, "गाँव से बाहर एक गुफा में बकासुर नाम का एक राक्षस रहता है। इस गाँव से रोज एक आदमी उसका खाना लेकर जाता है। बकासुर खाना और आदमी दोनों को खा जाता है; आज मेरी बारी है। वह मुझे भी खा जाएगा! अब पता नहीं, मेरे परिवार का क्या होगा!"

 

कुंती ब्राह्मण की परेशानी समझ गई। वह उससे बोली, "आप यहीं रहें। आज बकासुर का भोजन मेरा बेटा भीम लेकर जाएगा।"

 

यह बात सुनकर ब्राह्मण पहले तो तैयार नहीं हुआ, पर कुती के बहुत कहने तथा समझाने पर वह मान गया। भीम ने गाँव वालों से बैलगाड़ी में बकासुर का खाना लादने को कहा तथा इस काम में लोगों ने मदद भी की। जब  गाड़ी में सारा खाना लाद दिया गया, तब भीम गाड़ी पर गाड़ीवान की जगह बैठ गया तथा उसे धीरे-धीरे चलाने लगा। साथ ही वह बकासुर का खाना भी खाने लगा। इससे उसका रास्ता आराम से कटने लगा। उधर, गुफा में बकासुर का भूख के मारे बुरा हाल हो रहा था। गुफा के बाहर पहुँचने पर भीम ने राक्षस को आवाज लगाई। राक्षस बाहर आया. तो उसने देखा कि एक लंबा-चौड़ा आदमी उसका खाना खा रहा है। यह देखकर उसे बहुत गुस्सा आया। गुस्से से आग-बबूला होकर वह भीम के पास गया और बिना कुछ बांले उसे लातों और घूसों से मारने लगा।

 

 

 

 

 

भीम कुछ देर चुपचाप रहा, फिर उसने बकासुर को पटक दिया और उसे तब तक मारता रहा, जब तक वह मर नहीं गया। भीम राक्षस के मर जाने के बाद उसकी लाश को घसीटते हुए गाँव ले आया।

 

गाँव वालों ने जब बकासुर को मरा हुआ देखा, तब उन्हें बहुत खुशी हुई तथा इस खुशी को उन्होंने नाच-गाकर व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भीम की वीरता की काफी प्रशसा की। माता कुंती ने भीम को आशीर्वाद देकर गले से लगा लिया।

FAQ

+

Nikita Babre

Nikita Babre

Verified Brand

My name is Nikita Babre.

My father name is popan kumar.

My mother name is Ruby.

 

 




Ask the author

Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.

Sign in to ask the author a question.

Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.

to comment.
Abhi koi comment nahi. Pehla comment aap karo.




<