प्रत्येक राष्ट्र का एक ध्वज होता है जो उसकी पहचान और उसके गौरव का चिह्न होता है हमारा रष्ट्रीय ध्वज है---तिरंगा। इसे तरंगा इसलिए कहते हैं, क्योंकि इसमे तीनरग है। सबसे ऊपर वाली पट्टी केसरिया रंग की है। बीच वाली पट्टी सफेद और सबसे नीचे वाली पट्टी हरे रंग की है। बीच की सफेद पट्टी पर बना है अशोक चक्र जो गहरे नीले रंग का है इसमें 24 तिलिया होती है।
देश की महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों पर तिरंगा लहराता है। हमारे स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर फहराते है। इस दिन देश के सभी प्रदेशों की राजधानियों मैं भी ध्वजारोहण समारोह होता है। वहां प्रदेशों के मुख्यमंत्री तिरंगा फहराते है।
हमारे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को भारत की राजधानी नई दिल्ली में राजपथ पर देश के राष्ट्रपति झंडा पहराते हैं। साथ ही प्रदेशों की राजधानियों में राज्यपाल तिरंगा फहराते है।
तिरंगे के तीनों रंगो का अपना अपना महत्व है। केसरिया रंग वीरता, त्याग और साहस का प्रतीक है। सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक है। हरा रंग हमारे हरी भरी धरती और खुशहाली का प्रतीक है। सफेद पट्टी पर जो नीला चक्र है, वह निरंतर आगे बढ़ते रहने और उन्नति की प्रेरणा देता है। यह चक्र प्रसिद्ध सम्राट अशोक के स्मारक सारनाथ के स्तंभ से लिया गया है। सम्राट अशोक ने इसका नाम धर्म चक्र रखा था अर्थात न्याय का राज्य। सम्राट ने पत्थरों पर खुदाई करवा कर इस चक्र की प्रतिष्ठा करवाई थी। इस प्रकार यह चक्कर हमारी प्राचीन संस्कृति का भी प्रतीक है।
आकाश मैं लहराता राष्ट्रीय ध्वज यह घोषण करता है कि हम एक स्वतंत्र राष्ट्र है। अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हम सब भारतीय का कर्तव्य है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का संबंधित कुछ नियम है जिनकी जानकारी हम सबको होनी चहिए। कुछ प्रमुख नियम इस प्रकार है ---
1. किसी व्यक्ति या वस्तु को राष्ट्रीय ध्वज से नहीं ढका जा सकता।
2. ध्वज के ऊपर या दाई ओर कोई दूसरा ध्वज नही रखा जा सकता।
3. ध्वज को झुकाकर या गिराकर मिल ले जाया जा सकता ।
4. किसी राष्ट्रीय नेता या विशिष्ट व्यक्ति की मृत्यु पर राष्ट्रीय शोक मनाया जाता है। इस अवसर पर ध्वज झुका दिया जाता है।
5. ध्वज को पैरों में या अपमानजनक स्थिति में नहीं रखा जा सकता।
प्रत्येक भारतवासी को अपने तिरंगे पर गर्व है, इससे प्यार है। इसे लहराता देखकर हमारा मन देश भक्ति की भावना और जोश से भरजाता है।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा।
FAQ
+
Nikita Babre
Verified Brand
My name is Nikita Babre.
My father name is popan kumar.
My mother name is Ruby.
Ask the author
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
Nikita Babre
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru