इंसान की आँखों का अद्भुत सफर: जानिए पुतली कैसे काम करती है?✨

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂


इंसान की आँखों का अद्भुत सफर: जानिए पुतली कैसे काम करती है?✨

2 min read · 119 views

​? परिचय: आँखें कुदरत का एक अनमोल वरदान

​हमारी आँखें हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा हैं, जिनके बिना इस खूबसूरत दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब हम अचानक तेज धूप से अंधेरे कमरे में जाते हैं, तो हमारी आँखें कैसे खुद को ढाल लेती हैं? इसके पीछे हमारी आँखों का एक बहुत ही शानदार मैकेनिज्म काम करता है, आइए इसे विस्तार से समझते हैं!  

​☀️ 1. तेज़ रोशनी में (उज्ज्वल): जब आँखें खुद को बचाती हैं

​जब आप अचानक बहुत तेज रोशनी या धूप में जाते हैं, तो आँखों की सुरक्षा के लिए पुतली एक खास प्रक्रिया करती है:  

​पुतली सिकुड़ती है (छोटी हो जाती है): ताकि आँखों के अंदर जरूरत से ज्यादा रोशनी न जाए।  

​कन्स्ट्रिक्टर मांसपेशी (सिकुड़ना): यह मांसपेशी सिकुड़कर पुतली के आकार को नियंत्रित करती है।  

​कम प्रकाश रेटिना तक पहुँचता है: जिससे आँखें चौंधियाती नहीं हैं और हमें साफ दिखाई देता है।  

​? 2. मंद रोशनी में (अंधेरा): जब आँखें ज्यादा प्रकाश तलाशती हैं

​इसके विपरीत, जब आप किसी अंधेरे कमरे या रात के समय बाहर होते हैं, तो माहौल बिल्कुल अलग होता है:  

​पुतली फैलती है (बड़ी हो जाती है): ताकि अधिक से अधिक प्रकाश को अंदर जाने का मौका मिले।  

​डाइलेटर मांसपेशी (फैलना): यह मांसपेशी फैलकर पुतली का दायरा बढ़ा देती है।  

​ज़्यादा प्रकाश रेटिना तक पहुँचता है: जिससे हमें कम रोशनी में भी चीजें धुंधली या साफ दिखाई देने लगती हैं।  

​? इस पूरी प्रक्रिया का चरण-दर-चरण विज्ञान (स्टेप-बाय-स्टेप समझें)

​मस्तिष्क और आँखों का तालमेल इस प्रकार काम करता है:

​प्रकाश में परिवर्तन होता है (बाहरी वातावरण बदलना)।  

​आँख का रेटिना द्वारा संवेदन किया जाता है।  

​दृष्टितंत्रिका संदेश भेजती है (सिग्नल नर्व्स के जरिए आगे बढ़ता है)।  

​संकेत मस्तिष्क (नियंत्रण केंद्र) तक पहुँचते हैं।  

​मस्तिष्क परतारिका मांसपेशी का कार्य संचालित करता है।  

​अंत में, पुतली का आकार बदलता है और आँखें रोशनी के अनुकूल हो जाती हैं।  

​

Up next From a Student's Diary: The Inspiring Journey of Supermodel Alessandra Ambrosio Vanshika Vanshika · 203 views

FAQ

+ अंधेरे या मंद रोशनी में पुतली का आकार क्यों बदल जाता है?

मंद रोशनी या अंधेरे में देखने के लिए पुतली फैलकर बड़ी हो जाती है, ताकि अधिक से अधिक प्रकाश रेटिना तक पहुँच सके।

+ हमारी आंखें तेज धूप में क्यों सिकुड़ जाती है❔

जब हम तेज रोशनी या धूप में जाते हैं, तो आँखों की सुरक्षा के लिए पुतली सिकुड़कर छोटी हो जाती है, जिससे आँखों के अंदर कम प्रकाश जाता
Vanshika bodh✨

Vanshika bodh✨

Profile Complete

Student in Deoband/ vanshika 




Ask the author

Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.

Sign in to ask the author a question.

Leave a comment

1 comment from 1 person

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.

to comment.
S Sobiya Salmani 2026-11-03 16:19:28
Good




<