आइए जानते है गोल्ड लॉन के बारे मैं ये महत्वपूर्ण बातें

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂


आइए जानते है गोल्ड लॉन के बारे मैं ये महत्वपूर्ण बातें

  गोल्ड लॉन क्या है?

गोल्ड लॉन एक सुरक्षित लॉन है, जिसमें आप अपने सोने के आभूषण (gold jewellery) या सिक्को को बैंक या NBFC के पास गिरवी रखकर, उसकी कीमत के बदले 75-90% तक तत्काल नकदी प्राप्त करते है यह एक तेज और आसान प्रक्रिया है, जिसमें कम डॉक्यूमेंटेशन, पर्सनल लॉन की तुलना मैं कम ब्याज दर और क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता नहीं होती है, साथ ही आप अपने सोने के मालिक बने रहते है.

 गोल्ड लॉन लेना क्यों जरूरी है 

गोल्ड लॉन लेना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह आपातकालीन वित्तीय जरूरतों के लिए सबसे तेज, सुरक्षित और किफायती विकल्प है। इसमें सोने को बेचते नहीं, सिर्फ गिरवी रखकर तुरंत नकदी प्राप्त करते है। यह पर्सनल लॉन की तुलना मैं कम ब्याज दर और न्यूनतम कागजी कार्रवाई पर उपलब्ध है.

गोल्ड लॉन लेने के मुख्य कारण:

  • त्वरित नकद: बहुत कम समय मैं लॉन मिल जाता है, जो मेडिकल एमरजेंसी या अचानक आए खर्चों के लिए बहुत उपयोगी है।
  • कम ब्याज दर: पर्सनल लॉन या क्रेडिट कार्ड के मुकाबले ब्याज दरें कम होती है क्योंकि यह एक सुरक्षित लॉन है।
  • सोने का सुरक्षित सुमावित्व: आप अपना सोना नहीं बेचते, बल्कि गिरवी रखते है, जिसे लॉन चुकाने के बाद वापस पा सकते है।
  • न्युनतम दस्तावेज: आप प्रमाण (Income Proof) या सिबिल स्कोर (CIBIL Score) की बहुत सख्त आवश्यकता नहीं होती।
  • लचीला पुनर्भुगतान: लॉन चुकाने के लिए कईं विकल मिलते है, जैसे केवल ब्याज का भुगतान करना या समान मासिक किस्तें (EMI)।

यह एक बेकार पड़ी संपत्ति (idle asset) को आर्थिक रूप से उपयोगी बनाने का सबसे अच्छा तरीका है।

गोल्ड लॉन लेने के लिए क्या करना पड़ता है?

गोल्ड लॉन प्राप्त करने के लिए, आप बजाज फिनसर्व ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है या बस नजदीकी बजाज फिनसर्व गोल्ड लॉन शाखा मैं जा सकते है.

गोल्ड लॉन लेने का क्या फायदे है?

गोल्ड लॉन एक प्रकार का सुरक्षित ऋण है जो आपको अपने सोने के आभूषणों को संपाश्रिवका के रूप मैं गिरवी रखकर पैसे उधार लेने की सुविधा देता है.

गोल्ड लॉन लेने का क्या नुकसान है?

ऋण का भुगतान ना होने पर सोना खोने का जोखिम ब्याज दरों मैं उतार चढ़ाव से ऋण चुकौती की लागत बढ़ सकती है। अल्पकालिक कार्यकाल: आमतौर पर 12-36 महीनों तक सीमित। ऋण-से-मूल्य (एलटीवी) सीमा: सोने के मूल्य का केवल एक निश्चित प्रतिशत ही ऋण के रूप मैं दिया जाता है।

गोल्ड लॉन लेते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

गोल्ड लॉन लेते समय ब्याज दर (Interest Rate), LTV अनुपात, ऋणदाता की विश्वसनीयता और प्रोसेसिंग फीस की तुलना करना सबसे महत्वपूर्ण है। हमेशा बैंक या भरोसेमंद NBFC से लॉन ले, सोने की शुद्धता जांचें और अपने चुकाने की क्षमता के अनुसार ही अवधि चुने।

गोल्ड लॉन लेते समय मुख्य ध्यान देने योग्य बातें:

  • ब्याज दर की तुलना (Compare Interest Rate): अलग अलग बैंक (जैसे SBI, ICICI) और वित्तीय कंपनियां (Muthoot, IIFL) अलग अलग ब्याज दरें लेती है। सबसे कम ब्याज दर वाला विकल्प चुने।
  • लॉन- टू- वेल्यू (LTV) रेशियों: यह तय करता है कि सोने की कीमत का कितना प्रतिशत आपको लॉन मिलेगा। RBI के अनुसार, यह आमतौर पर सोने के मूल्य का 75% से 90% तक हो सकता है।
  • भरोसेमंद बैंक का चयन: अनजाने या स्थानीय सुनारों से बचे। प्रतिशिष्ट बैंक या NBFC से ही लॉन लें, ताकि आपका सोना सुरक्षित रहे और उसकी सही कीमत मिले।
  • सोने की शुद्धता और वजन: लॉन मिलने से पहले आपके सोने की शुद्धता (18-24 कैरेट) और वजन की जांच की जाती है, उसी के आधार पर आपको पैसा मिलेगा।
  • छुपे हुए शुल्क (Hidden Charges): प्रोसेसिंग फीस, या प्रीपेमेंट पेनल्टी जैसी छिपे हुए शुल्कों की जानकारी पहले ही लें ले।
  • लॉन की अवधि ( Loan Tenure): गोल्ड लॉन कम समय के लिए होते है (आमतौर पर 6 से 12 महीने) अपनी सहूलियत से अवधि चुने।

  : धन्यवाद :

 

 

 

  

FAQ

No FAQ Available.

Shabainoor

Shabainoor

Verified Brand

I am Shabainoor "Hi! I write about what matters. 🚀 This blog is my space to share simple, actionable insights and tips to help you learn something new every day. Thanks for stopping by!" 




Ask the author

Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.

Sign in to ask the author a question.

Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.

to comment.
Abhi koi comment nahi. Pehla comment aap karo.




<