कमल के फूल से दूर करें अपनी ये परेशानियां जाने ऐसे करें इस्तेमाल
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
कमल के फूल सिर्फ सुंदर ही नहीं होते हैं, बल्कि न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के कारण हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। आइए इसे लेने के सही तरीके के बारे में जानें-
कमल के फूल पिंक, व्हाइट, रेड और ब्लू कलर के होते हैं। इनका इस्तेमाल घर की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा पूजा-पाठ में भी किया जाता है। यह डिशेज और ड्रिंक्स को टेस्टी भी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमल के फूल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं में रामबाण हैं।
कमल के फूलों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। साथ ही, इसमें कई तरह के मिनरल्स जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस और क्लोरीन पाए जाते हैं और ये फैट फ्री होते हैं। इसके अलावा, कमल के फूल कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का हेल्दी स्रोत है।
यह एक बेस्ट आयुर्वेदिक औषधि है। इससे आप बुखार, सिरदर्द और जलन जैसी समस्याओं को दूर और खुद को सुंदर बना सकते हैं। इसके फायदों की जानकारी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने शेयर की है।
एक्सपर्ट का कहना है, ''कमल का फूल स्वाद में मीठा और हल्का होता है। इसे कार्डियक टॉनिक माना जाता है, जो दिल के लिए अच्छा होता है। यह यूरिन बढ़ाने वाला होता है, इसलिए किडनी के लिए अच्छा होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और ब्लड को प्यूरिफाई करने में मदद करता है। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। कमल ज्वरनाशक भी है, जो बुखार में शरीर के तापमान को कम करता है।''
ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल होता है कि कमल के फूलों का फायदा पाने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है? तो आपकी इस दुविधा को हम दूर कर देते हैं-
पानी- 1 ग्लास
कमल के फूल- 3
एक ग्लास पानी को उबालें।
गैस बंद करके कमल के फूलों को पानी में डालकर 2 घंटे के लिए अलग रखें।
दो घंटे के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करके छान लें।
इसे थोड़ा ठंडा करें।
फिर इस शरबत को पिएं।
गर्मियों में हेल्दी और कूल रहें।
० बुखार में फायदेमंदहोता है।
० किडनी को दुरुस्त रखता है।
० दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
० यह ब्लड प्रेशर को कम करता है।
० ज्यादा ब्लीडिंग को रोकता है।
० ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।
० सिरदर्द से राहत देता है।
० बहुत ज्यादा प्यास को शांत करता है।
० जलन और सूजन को कम करता है।
० खांसी और बुखार में फायदेमंद है।
० चेहरे को ग्लोइंग बनाता है।
० लो ब्लड शुगर से परेशान लोग इसके सेवन से बचें, क्योंकि यह ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है।
० प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को इसे नहीं लेना चाहिए
No FAQ Available.
Profile Complete
About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality... Read More
✨ Aloe Vera Gel Ka Sahi Istemaal Kaise Karein?
1 comment · 154 views
Join the conversation →
बहुत ज़्यादा सोचने (Overthinking) की आदत से हैं परेशान? जानें इसके असली कारण, नुकसान और बा...
1 comment · 138 views
Join the conversation →
Slow Living in Fast-Paced World: Bhagti Hui Duniya Mein Thoda Rukne Ki Zaroorat Kyun Hai?
1 comment · 136 views
Join the conversation →
Social Media: Aaj ki Digital Duniya ka Asli Sach (Booster ya Time Waste?)
1 comment · 134 views
Join the conversation →
💬 On Killing a Tree
0 comments · 130 views
Read and comment first →
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Suveta Notiyal
✓ Profile Complete@DigitalDiaryWefru