मानव हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह एक मांसपेशीय अंग है जो पूरे शरीर में रक्त का संचार करता है। हृदय के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है क्योंकि यह हमारे शरीर की प्रत्येक कोशिका तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुँचाता है।
हृदय की संरचना (structure of heart)
मानव हृदय छाती के बीच, फेफड़ों के बीच स्थित होता है। इसका आकार लगभग मुट्ठी के बराबर होता है।
हृदय में कुल चार कक्ष (chambers) होते हैं:
दाहिना आलिंद(Right atrium)
दाहिना निलय(Right ventricle)
बायाँ आलिंद(Left atrium)
बायाँ निलय (Left ventricle)
हृदय के दाएं भाग में अशुद्ध रक्त और बाय भाग में शुद्ध रक्त प्रवाहित होता है।
हृदय का कार्य ( functions of heart)
हृदय का मुख्य कार्य रक्त को पंप करनाहै:
शरीर में रक्त का संचार करना
ऑक्सीजन युक्त रक्त को सभी अंगों तक पहुंचाना
अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालना में सहायता करना
शरीर का तापमान नियंत्रित रखना में मदद करना
रक्त संचार की परिक्रिया ( blood circulation)
हृदय में रक्त संचार दो प्रकार का होता है:
फुफ्फुसीय परिसंचरण(pulmonary circulation)-हृदय से फेफड़ों तक
प्रणालिगत परसंचरण( systemic circulation) - हृदय से पूरे शरीर तक
यह प्रक्रिया शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने लिए अत्यंत आवश्यक है।
हृदय से जुड़ी समान्य बीमारियां
आजकल गलत खानपान और तनाव के कारण हृदय रोग बढ़ रहे हैं:
उच्च रक्तचाप( high blood pressure)
हृदय घात( heart attack)
कोरोनरी आर्टरी रोग
हृदय की धड़कन का असामान्य होना
हृदय को स्वस्थ कैसे रखें ?
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए:
संतुलित आहार ले
नियमित व्यायाम करें
धूम्रपान से बचें
तनाव कम रखें
समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं
निष्कर्ष
हृदय हमारे शरीर का जीवन दाता अंग है इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है। एक स्वस्थ हृदय ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
FAQ
No FAQ Available.
Digital Content writer
Verified Brand
Hey...
my self nisha kashyap.
I am student , I study biology
Ask the author
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
Digital Content writer
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru