मन और दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 योगासन तनाव भी होगा दूर

꧁ Digital Diary ༒Largest Writing Community༒꧂


Meri Kalam Se Digital Diary Create a free account



मन और दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 योगासन  तनाव भी होगा दूर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी को किसी न किसी बात की वजह से तनाव हो जाता है। दिनभर के स्ट्रेस के कारण दिमाग में उथल-पुथल मची रहती है। इसकी वजह से मन अशांत रहता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इसकी वजह व्यक्ति को अनिद्रा और एंग्जायटी की शिकायत होने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने शरीर और दिमाग को पूरी तरह रिलैक्स करना जरूरी है। योग करने से माइंड रिलैक्स होता है। अपने मन और दिमाग को शांत करने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 5 योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं। इनके नियमित अभ्यास से तनाव भी दूर होगा।

 

1. बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्‍य अवस्‍था में आ जाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

 

2. मार्जरी आसन

इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।

अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।

अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं, अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन (रीढ़ की हड्डी का निचला भाग) को ऊपर उठाएं।

 

3. सेतुबंधासन

इस योगासन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

 

4. शवासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप बनाकर रखें।

अब अपने दोनों हाथों को शरीर के समानांतर रखें।

अब गहरी सांस लें और छोड़ें।

 

5. पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियां जमीन पर लगी रहेंगी, जैसा कि आप तस्‍वीरों में देख सकते हैं।

इस पोजिशन में आप खुद को 30 से 60 सेकेंड तक रखें, धीमी सांसें लेते रहें।

अब अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

Thank you 

 




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments